• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मात्र 21999 रुपये में मिल रहा धांसू आईफोन, नहीं खरीद पाए थे iPhone 14 तो फिर ये खरीदें

मात्र 21999 रुपये में मिल रहा धांसू आईफोन, नहीं खरीद पाए थे iPhone 14 तो फिर ये खरीदें

iPhone खरीदने का प्लान है और लेटेस्ट iPhone 14 सीरीज से कुछ खरीद नहीं पा रहे हैं तो आप मार्केट में मौजूद iPhone 11 पर भी नजर डाल सकते हैं।

मात्र 21999 रुपये में मिल रहा धांसू आईफोन, नहीं खरीद पाए थे iPhone 14 तो फिर ये खरीदें

Photo Credit: Flipkart

iPhone 11 में 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं।

ख़ास बातें
  • आप मार्केट में मौजूद iPhone 11 पर भी नजर डाल सकते हैं।
  • iPhone 11 में 6.1 इंच की Liquid Retina HD डिस्प्ले दी गई है।
  • आईफोन 11 पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में जानते है।
विज्ञापन
iPhone खरीदने का प्लान है और लेटेस्ट iPhone 14 सीरीज से कुछ खरीद नहीं पा रहे हैं तो आप मार्केट में मौजूद iPhone 11 पर भी नजर डाल सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आप iPhone 11 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ड्यूल कैमरा और दमदार फीचर्स से लैस इस आईफोन पर कीमत में कटौती के जरिए भारी डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं डील को आकर्षक बनाने के लिए बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी लगा सकते हैं। आइए आईफोन 11 पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

iPhone 11 पर ऑफर


iPhone 11 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये है, लेकिन 4 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर 5 प्रतिसत कैशबैक प्रदान कर रहा है जो कि Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर मिलेगा। इस आईफोन को 2,601 रुपये प्रति माह EMI पर भी खरीदा जा सकता है। आईफोन 11 भारत में 2019 में लॉन्च हुआ था।

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इस फोन की खरीद पर पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 20,000 रुपये तक कीमत को कम किया जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाली छूट एक्सचेंज में दिए जाने वाली डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है। इस ऑफर को चेक करने के लिए अपने एरिया का पिन कोड दर्ज करके उपलब्धता को चेक कर सकते हैं।
 

iPhone 11 के स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में iPhone 11 में 6.1 इंच की Liquid Retina HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस आईफोन में 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस आईफोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। प्रोसेसर के लिए यह आईफोन A13 Bionic चिप पर काम करता है। डाइमेंशन के लिए इस आईफोन की लंबाई 150.90mm, चौड़ाई 75.70mm, मोटाई 8.30mm और वजन 194 ग्राम है। सेंसर की बात करें तो इस आईफोन में फेस अनलॉक, कंपास सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और बैरोमीटर सेंसर दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए13 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3110 एमएएच
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन828x1792 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »