iPhone 12 Mini और iPhone 12 को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी

टिप्सटर का दावा है कि iPhone 12 भी iPhone Mini के समान तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा और iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max पर स्टोरेज विकल्प 128 जीबी से शुरू होंगे।

iPhone 12 Mini और iPhone 12 को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी

Apple iPhone 12 Mini को लेकर पहले भी सामने आ चुके हैं कई लीक्स

ख़ास बातें
  • Apple आगामी 13 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है नई iPhone 12 सीरीज़
  • स्टैंडर्ड, प्रो, मैक्स के साथ इस साल मिनी वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
  • मिनी और स्टैंडर्ड वेरिएंट में मिलेंगे 64, 128 और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
विज्ञापन
iPhone 12 के लॉन्च की तारीख, वेरिएंट और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन ट्विटर पर एक ज्ञात टिपस्टर द्वारा साझा किए गए हैं। आगामी iPhone मॉडल के 13 अक्टूबर को एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि, टिपस्टर ने पोस्ट में iPhone 12 Mini का उल्लेख भी किया है, यह दावा करते हुए कि यह इस फोन का फाइनल मार्केटिंग नाम है। इससे पहले पिछले हफ्ते भी यह मिनी मॉनिकर एक अन्य टिपस्टर के जरिए सामने आ चुका है। इसके कुछ ही दिनों बाद, एक और टिपस्टर द्वारा फिर से आईफोन 12 मिनी का सुझाव दिया गया था।

लेटेस्ट जानकारी एक ज्ञात टिपस्टर जॉन प्रॉसेर ने ट्वीट की है, जो दावा करता है कि iPhone 12 Mini, जो कि "निश्चित रूप से फाइनल मार्केटिंग नाम है", 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्पों में आएगा। जैसा कि हमने बताया कि पहले भी कई लीक्स में इस iPhone 12 वेरिएंट का नाम सामने आ चुका है। पिछले हफ्ते ट्विटर यूजर @L0vetodream द्वारा पहली बार इसका सुझाव दिया गया था। इसके कुछ दिनों बाद, अनरिलीज़्ड सिलिकॉन आईफोन कवर से कथित स्टिकर्स दिखाने वाली एक तस्वीर लीक हुई, जिसने फिर से iPhone 12 Mini की मौजूदगी का इशारा दिया।
 

इसके आगे, प्रॉसेर ने दावा किया कि आईफोन 12 भी मिनी के समान तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा। टिपस्टर ने कहा कि iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max पर स्टोरेज विकल्प 128 जीबी से शुरू होंगे।

टिप्सटर कहता है कि Apple आगामी 13 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करेगी, जहां कंपनी नए iPhone 12 मॉडल्स को पेश करेगी। एक पुराने ट्वीट में, टिपस्टर ने कहा कि फोन के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और हैंडसेट 23 अक्टूबर को स्टोर पर पहुंच जाएंगे।

अब तक, ऐप्पल ने आईफओन 12 मॉडल्स और आगामी ईवेंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारियां साझा नहीं की है, इसलिए इन सब जानकारियों को फिलहाल लीक्स मानना समझदारी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »