iPhone 12 सीरीज़ की कीमतें लीक, स्पेसिफिकेशन्स की भी मिली जानकारी

वीबो पर kang नाम से एक अकाउंट है, जिसने iPhone 12 लाइनअप के बारे में जानकारी लीक की है, जिन्हें ट्विटर पर Ice Universe नाम के एक जाने माने टिप्सटर ने सटीक बताया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2020 11:01 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 के साथ Mini, Pro और Max मॉडल भी होंगे लॉन्च
  • iPhone 12 Mini 5.4 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा
  • iPhone 12 सीरीज़ के हैंडसेट होंगे 13 अक्टूबर को लॉन्च
iPhone 12 सीरीज़ 13 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में लॉन्च होगी। आधिकारिक लॉन्च से ठीक चार दिन पहले, 2020 के आईफोन मॉडल की कीमत और स्पेसिफिकेशन चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर सामने आए हैं। नई आईफोन सीरीज़, जिसमें iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, ओलेड सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। नए मॉडल में मैगसेफ-ब्रांडेड वायरलेस चार्जिंग एक्सेसरीज़ होने की भी अफवाह है, जिसमें आधिकारिक मैगनेटिक केस भी शामिल होगा।

वीबो पर kang नाम से एक अकाउंट है, जिसने iPhone 12 लाइनअप के बारे में जानकारी लीक की है, जिन्हें ट्विटर पर Ice Universe नाम के एक जाने माने टिप्सटर ने सटीक बताया है। जानकारी में नए मॉडल की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स दोनों शामिल हैं।
Advertisement


iPhone 12 series price, availability (expected)

iPhone 12 Mini और iPhone 12 की कीमत क्रमशः 699 डॉलर (लगभग 51,100 रुपये) और 799 डॉलर (लगभग 58,400 रुपये) होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट, रेड, ब्लू और ग्रीन रंग के विकल्पों में आ सकते हैं। दूसरी ओर, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max क्रमशः 999 डॉलर (लगभग 73,000 रुपये) और 1,099 डॉलर (लगभग 80,400 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकते हैं। हैंडसेट गोल्ड, सिल्वर, ग्रेफाइट और ब्लू शेड्स में आ सकते हैं। लीक की गई कीमतें कुछ पहले की रिपोर्टों से मेल खाती हैं। हालांकि, एक हालिया रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि बिल ऑफ मेटिरियल (बीओएम) में वृद्धि के कारण कीमत थोड़ी अधिक होगी।
Advertisement

कीमत और रंगों की जानकारी के अलावा Weibo पोस्ट ने सुझाव दिया है कि आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो  को 16 या 17 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि उनकी उपलब्धता 23 या 24 अक्टूबर से शुरू होगी। आईफोन 12 मिनी के 6 या 7 नवंबर से प्री-ऑर्डर पर आने की उम्मीद है, जबकि उपलब्धता 13 या 14 नवंबर से शुरू होगी। आईफोन 12 प्रो मैक्स 13 या 14 नवंबर को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो सकता है, जबकि इसकी उपलब्धता 20 या 21 नवंबर से शुरू हो सकती है।
 

iPhone 12 specifications (expected)

Weibo पोस्ट ने दावा किया है कि iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max ओलेड सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आएंगे और टॉप पर सिरेमिक शील्ड ग्लास कवर शामिल होगा। सभी नए iPhone मॉडल डॉल्बी विज़न स्टैंडर्ड के आधार पर वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेंगे। आईफोन 12 सीरीज़ में 4जी और 5जी नेटवर्क के बीच अपने आप स्विच करने के लिए एक स्मार्ट डेटा मोड होने की भी अफवाह है। नए मॉडल 15W वायरलेस चार्जिंग की पेशकश करने के लिए कहा जा रहा है। आप MagSafe ब्रांडेड मैग्नेटिक केस के साथ-साथ MagSafe चार्जर और MagSafe Duo चार्जर के नाम से दो वायरलेस चार्जर के आने की भी उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि iPhone 12 Mini 5.4 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें डुअल रियर कैमरे होंगे, जो एफ/1.6 अपर्चर वाले वाइड-एंगल और अल्ट्रा वाइड-एंगल शूटर का सेट होगा। आईफओन 12 में समान कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है, लेकिन यह 6.1 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा। आईफओन 12 प्रो भी 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है, लेकिन इसमें LiDAR सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरे शामिल होंगे। हालांकि, आईफोन 12 प्रो मैक्स में 6.7-इंच का डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.