iPhone 11 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू, जानें सभी वेरिएंट के दाम

आईफोन Xआर की तुलना में iPhone 11 बड़ा अपग्रेड है। आईफोन 11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

iPhone 11 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू, जानें सभी वेरिएंट के दाम

iPhone 11 में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं

ख़ास बातें
  • ऐप्पल का दावा, iPhone XR से 1 घंटे ज़्यादा बैटरी लाइफ देगा iPhone 11
  • iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को भी किया गया है लॉन्च
  • आईफोन 11 है सबसे किफायती आईफोन 2019 मॉडल
विज्ञापन
बीते मंगलवार को आयोजित इवेंट में Apple ने इस साल के तीन नए आईफोन मॉडल लॉन्च किए। इनमें से सबसे किफायती मॉडल iPhone 11 है। आईफोन 11 डुअल रियर कैमरा सेटअप और कंपनी के नए ए13 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है। ज्ञात हो कि यह कंपनी के हैंडसेट आईफोन Xआर का अपग्रेड है। लॉन्च इवेंट के बाद जानकारी मिली कि भारत में ऐप्पल आईफोन 11 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होगी। अब कंपनी ने आईफोन 11 के सभी वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। दूसरी तरफ, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स के दाम भी सार्वजनिक हो गए हैं जो वाकई में 'लखटकिया' स्मार्टफोन हैं।
 

iPhone 11 price in India

ऐप्पल आईफोन 11 की कीमत भारत में 64,900 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 128 जीबी मॉडल 69,900 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 79,900 रुपये में बेचा जाएगा। iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की तरह आईफोन 11 की बिक्री भी 27 सितंबर से शुरू होगी।

बीते साल की तरह इस मॉडल के कई कलर वेरिएंट होंगे। आईफोन 11 पर्पल, व्हाइट, ग्रीन, यलो, ब्लैक और रेड रंग में मिलेगा। फिलहाल, कंपनी ने हैंडसेट  की प्री-ऑर्डर बुकिंग और लॉन्च ऑफर्स पर चुप्पी बनाए रखी है।


iPhone 11 specifications

आईफोन 11 में 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। इसमें ऐप्पल के नए ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Apple का दावा है कि नया ए13 बायोनिक चिपसेट दुनिया के किसी भी फोन में मिलने वाले 'सबसे तेज सीपीयू' और 'सबसे तेज जीपीयू' लेकर आता है। आईफोन 11 आईओएस 13 पर चलेगा जिसमें डार्क मोड, साइन इन विथ ऐप्पल और हैपटिक टच सपोर्ट जैसे फीचर हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट में आईफोन Xआर की तुलना में iPhone 11 बड़ा अपग्रेड है। नए आईफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। जुगलबंदी के लिए 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है और यह 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्ट एचडीआर, बेहतर नाइट मोड और इनहांस्ड पोर्ट्रेट मोड जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। डुअल रियर कैमरा सेटअप 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।

आईफोन 11 में फ्रंट कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है जो 4K और स्लो-मो वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। अगर आप लैंडस्केप मोड इस्तेमाल करेंगे तो यह वाइडर आउटपुट देगा।

बैटरी लाइफ के बारे में ऐप्पल ने कहा है कि यह सिंगल चार्ज में iPhone XR से 1 घंटे ज़्यादा बैटरी लाइफ देगा। बता दें कि हमारे रिव्यू में आईफोन Xआर की बैटरी पूरे दिन चल गई थी। एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने करीब 13 घंटे में दम तोड़ा था।

ऐप्पल आईफोन 11 के अलावा कंपनी ने नए आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 मैक्स स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए13 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3110 एमएएच
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन828x1792 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »