iPhone 11 से 10 सितंबर को उठ सकता है पर्दा

2019 iPhone मॉडल की लॉन्च तारीख करीब आ रही है, इंटरनल iOS 13 से इस बात का संकेत मिला है कि Apple का लॉन्च इवेंट कब आयोजित होगा।

iPhone 11 से 10 सितंबर को उठ सकता है पर्दा

Photo Credit: iHelp BR

iPhone 11 से 10 सितंबर को उठ सकता है पर्दा

ख़ास बातें
  • Apple iPhone 11 के हो सकते हैं तीन वेरिएंट
  • आईफोन 11 की लॉन्च तारीख के बारे में पहले भी आई थी जानकारी
  • iPhone XR का अपग्रेड वर्जन हो सकता है ऐप्पल आईफोन 11
विज्ञापन
2019 iPhone मॉडल की लॉन्च तारीख करीब आ रही है, इंटरनल iOS 13 से इस बात का संकेत मिला है कि Apple का लॉन्च इवेंट अगले महीने 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह डेवलपर्स के लिए जारी सातवें ट्रायल आईओएस 13 वर्जन में देखा गया है और सिस्टम फाइलों में एक तस्वीर इस बात का संकेत देती है। याद करा दें कि पिछले साल भी ऐप्पल इवेंट की लॉन्च तारीख पहली बार एक समान तरीके से लीक हुई थी और यह सच भी हुई थी।

आईओएस 13 में सिस्टम की नई तस्वीरों को जोड़ा गया है और सिस्टम के होम स्क्रीन पर 10 सितंबर (मंगलवार) की तारीख दिख रही है। संभवतः iPhone 11 सीरीज़ को अगले महीने 10 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। iHelp BR ने सबसे पहले इन तस्वीरों को स्पॉट किया है, रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि पुराने iPhones और iPads के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर से इस बात का संकेत मिला है कि 23 सितंबर को इन डिवाइस को iOS 13 प्राप्त होगा।

हाल ही में एक लीक के अनुसार, नए स्मार्टफोन को iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Max नाम से उतारा जा सकता है। iPhone XR का अपग्रेड वर्जन हो सकता है आईफोन 11 और इसमें 6.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हो सकते हैं।

आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स क्रमश: iPhone XS और iPhone XS Max XS के अपग्रेड वर्जन हो सकते हैं और इनमें क्रमशः 5.8 इंच और 6.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल को जगह मिल सकती है। नेक्स्ट-ज़ेनरेशन वाले आईफोन में ए13 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, यह चिपसेट ऐप्पल ए12 बायोनिक चिपसेट का अपग्रेड हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 11, Apple, iPhone 11 Launch Date
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »