• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • आईपैड प्रो में है 12.9 इंच का डिस्प्ले, ऐप्पल पेंसिल के साथ किया गया लॉन्च

आईपैड प्रो में है 12.9 इंच का डिस्प्ले, ऐप्पल पेंसिल के साथ किया गया लॉन्च

आईपैड प्रो में है 12.9 इंच का डिस्प्ले, ऐप्पल पेंसिल के साथ किया गया लॉन्च
विज्ञापन
ऐप्पल ने आईपैड प्रो लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 'ऑरिजनल आईपैड के बाद आईपैड से संबंधित सबसे बड़ी खबर' बताया है। आईपैड प्रो में 12.9 इंच का 2732x2048 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है।

(पढ़ें: आईपैड मिनी 4 बनाम आईपैड मिनी 3)

आईपैड प्रो सिल्वर, ग्रे, स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में इस साल नवंबर महीने में उपलब्ध होगा। आईपैड प्रो के 32जीबी (वाई-फाई) मॉडल की कीमत $799 होगी जबकि 128जीबी (वाई-फाई) मॉडल की  $949। वाई-फाई के साथ एलटीई सपोर्ट वाला 128जीबी वेरिएंट $1079 में मिलेगा।

(यह भी पढ़ें: आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस लॉन्च, 3डी टच डिस्प्ले से हैं लैस)

आईपैड प्रो में नए ए9एक्स चिप का इस्तेमाल किया गया है जो पुराने आईपैड डिवाइस में इस्तेमाल किए गए चिपसेट से 1.8 गुना ज्यादा तेज है। ऐप्पल वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फिल स्किलर ने बताया कि आईपैड प्रो पिछले 6 महीने में बेचे गए ज्यादातर पर्सनल कंप्यूटर से ज्यादा तेज है। ऐप्पल का कहना है कि नए आईपैड प्रो में 4के रिज़ॉल्यूशन वाले तीन वीडियो एक बार में एडिट किए जा सकते हैं।
apple ipad pro apआईपैड प्रो 6.9 मिलीमीटर पतला है और इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ है। आईपैड प्रो नए मैगनेटिक कनेक्टर है जो नए कीबोर्ड कवर को इस्तेमाल करने के काम आएगा। इस कीबोर्ड कवर में आईपैड का कवर होने के साथ फिज़िकल कीबोर्ड है। ऐप्पल ने इस मौके पर ऐप्पल पेंसिल को भी पेश किया। यह आईपैड प्रो के लिए स्टायलस है। मेल और नोट्स जैसे आईओएस ऐप्स को अपेडट किया गया है ताकि ऐप्पल पेंसिल के जरिए इनका इस्तेमाल हो सके। ऐप्पल पेंसिल की कीमत $99 और आईपैड कीबोर्ड कवर की कीमत $169, इन दोनों डिवाइस को नवंबर में उपलब्ध कराया जाएगा।

(पढ़ें: आईपैड प्रो बनाम आईपैड एयर 2)

आईपैड प्रो चार स्पीकर के साथ आएगा। आईपैड खुद ही वॉल्यूम को बैलेंस करेगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यूज़र ने आईपैड कैसे पकड़ा है।

ऐप्पल ने आईपैड मिनी 4 को भी पेश किया। इसके स्पेसिफिकेशन पिछले साल लॉन्च किए गए आईपैड एयर 2 जैसे ही हैं। इसकी कीमत $399 है। आईपैड मिनी 2 की कीमत में कटौती की गई है और यह अब $269 में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  2. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  3. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  5. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  6. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  7. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  8. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  9. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  10. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »