Intex Staari 11 लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे हैं इसमें

इंटेक्स स्टारी 11 को भारत में 4,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन शैंपेन और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर होगी।

Intex Staari 11 लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे हैं इसमें
ख़ास बातें
  • डुअल-सिम Intex Staari 11 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया गया है
  • इंटेक्स स्टारी 11 को भारत में 4,499 रुपये में बेचा जाएगा
  • स्प्रेडट्रम एससी9850 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए
विज्ञापन
Intex Staari 11 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन में बोकेह इफेक्ट, बैकग्राउंड चेंज, नाइट शॉट, फेस ब्यूटी, नाइट शॉट, फेस ब्यूटी, फेस डिटेक्शन, पनोरमा और बर्स्ट मोड जैसे कैमरा फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी है। Intex Staari 11 में एचडी डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल है। फोन को रफ्तार देने के लिए एक क्वाड-कोर प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है जिसके साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। चंद महीने पहले ही कंपनी ने Intex Staari 10 को भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया था।
 

Intex Staari 11 की भारत में कीमत

इंटेक्स स्टारी 11 को भारत में 4,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन शैंपेन और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर होगी। एसबीआई डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर इस ई-कॉमर्स साइट पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (सर्वाधिक 1,000 रुपये) दिया जा रहा है। इसी तरह से एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके यूज़र 5 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं।
 

Intex Staari 11 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Intex Staari 11 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया गया है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9850 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी के दीवानों के लिए यह फोन बेहद ही खास है। आगे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप बोकेह इफेक्ट, बैकग्राउंड चेंज, नाइट शॉट, फेस ब्यूटी, नाइट शॉट, फेस ब्यूटी, फेस डिटेक्शन, पनोरमा और बर्स्ट मोड जैसे फीचर के साथ आता है।

Intex के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना पड़ेगा। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। बैटरी 2400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 145.4x71.7x9.1 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9850
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »