Intex Elyt E7 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4020 एमएएच बैटरी और 3 जीबी रैम

इंटेक्स ने एलीट सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन एलीट ई7 लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एलीट ई7 की कीमत 7,999 रुपये है। और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। फोन शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन के दमदार फ़ीचर की बात करें तो फोन में 3 जीबी रैम, फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड नूगा और बड़ी बैटरी है।

Intex Elyt E7 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4020 एमएएच बैटरी और 3 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एलीट ई7 की कीमत 7,999 रुपये है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम व 4000 एमएएच बैटरी है
विज्ञापन
इंटेक्स ने एलीट सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन एलीट ई7 लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एलीट ई7 की कीमत 7,999 रुपये है। Intex Elyt E7 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। फोन शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन के दमदार फ़ीचर की बात करें तो फोन में 3 जीबी रैम, फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड नूगा और बड़ी बैटरी है।

इंटेक्स एलीट ई7 में 5.2 इंच एचडी आईपीएस (1280 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 282 पीपीआई है। फोन में एमटी6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो एलीट ई7 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में एचडीआर, पैनोरमा जैसे फ़ीचर हैं। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर/जी सेंसर हैं। फोन में मातृभाषा ऐप पहले से इंस्टॉल आता है।

इंटेक्स एलीट ई7 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 4020 एमएएच की बैटरी है। जिसके 16 घंटे तक का टॉक टाइम और 410 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फओन का डाइमेंशन 147.9 x 73.2 x 8.7 मिलीमीटर है। और वज़न 154 ग्राम है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • कमियां
  • Camera performance is below average
  • Spammy notifications from bloatware
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex, Intex mobile, Intex elyt e7, Intex elyt e7 specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »