Intex लाया 8 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कीमत 4,350 रुपये

Intex लाया 8 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कीमत 4,350 रुपये
विज्ञापन
इंटेक्स (Intex) ब्रांड ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और हैंडसेट पेश किया है। Intex ने Cloud N IPS स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिसकी कीमत 4,350 रुपये रखी गई है। हालांकि, कंपनी के क्लाउड सीरीज के इस नए हैंडसेट को ईकॉमर्स वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है, जहां पर यह 3,785 रुपये में उपलब्ध है। अभी तक Intex की ओर से हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

गौर करने वाली बात है कि Cloud N IPS हैंडसेट Intex Cloud N स्मार्टफोन का नया वेरिएंट है, जिसे मई महीने में लॉन्च किया गया था। दोनों ही हैंडसेट में रैम(RAM) एक अंतर है। Cloud N IPS में 512एमबी का रैम है, जबकि Cloud N में 1जीबी रैम। दोनों ही हैंडसेट में IPS डिस्प्ले है।

Intex Cloud N IPS एक डुअल सिम हैंडसेट है और यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट में 4 इंच (480x800 pixels) का WVGA IPS डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core Spreadtrum (SC7731) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

फोन 4जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। कम कीमत होने के बावजूद, इस हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Cloud N IPS में 3जी, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 1400mAh की बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक 11 घंटे का टॉक टाइम और 235 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन का डाइमेंशन 124x64.5x9mm है और वजन 101 ग्राम। हैंडसेट के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट को ईकॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील (Snapdeal) से भी खरीदा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »