इंटेक्स ने लॉन्च किए दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीमत 2,999 रुपये से शुरू

इंटेक्स ने लॉन्च किए दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीमत 2,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
इंटेक्स के दो नए स्मार्टफोन क्लाउड 3जी कैंडी और क्लाउड 3जी जेम को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इनकी कीमत क्रमशः 2,999 और 3,599 रुपये है। दोनों ही स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

दोनों ही इंटेक्स स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलेंगे। इनमें डुअल-सिम सपोर्ट है। इंटेक्स क्लाउड 3जी कैंडी और क्लाउड 3जी जेम के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं।

दोनों ही स्मार्टफोन में 4 इंच के 480x800 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले हैं। इनमें 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इटेंक्स क्लाउड 3जी कैंडी में एससी7715 चिपसेट और 256 एमबी रैम का इस्तेमाल किया गया है और क्लाउड 3जी जैम में एससी7731जी चिपसेट व 512 एमबी रैम का। इंटेक्स क्लाउड 3जी कैंडी और क्लाउड 3जी जेम में 2 मेगापिक्सल के रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएंगे। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद हैं। दोनों ही हैंडसेट माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) को सपोर्ट करते हैं।
 
intex cloud 3g gem

इंटेक्स क्लाउड 3जी कैंडी और क्लाउड 3जी जेम में 1400 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने बताया है कि यह 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 350 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी।

इन स्मार्टफोन के डाइमेंशन अलग हैं। क्लाउड 3जी कैंडी का डाइमेंशन 122.5x63.3x10.1 मिलीमीटर है और क्लाउड 3जी जेम का 125.2x63.3x10 मिलीमीटर। दोनों ही हैंडसेट एक 3जी सिम और एक 2जी सिम को सपोर्ट करेंगे। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई और जीपीआरएस/ एज शामिल हैं।

दोनों ही स्मार्टफोन ब्लैक, शैंपेन और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »