Intex Aqua Style III लॉन्च, कीमत 4,300 रुपये से कम

इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को अपना नया स्मार्टफोन Aqua Style III लॉन्च कर दिया। कंपनी की एक्वा सीरीज़ के इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी। इंटेक्स एक्वा स्टाइल III की कीमत 4,299 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2017 11:20 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है
  • फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है
  • इंटेक्स एक्वा स्टाइल III की कीमत 4,299 रुपये है
इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को अपना नया स्मार्टफोन Aqua Style III लॉन्च कर दिया। कंपनी की एक्वा सीरीज़ के इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी। इंटेक्स एक्वा स्टाइल III की कीमत 4,299 रुपये है। स्मार्टफोन शैंपेन और ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है। और यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

इंटेक्स एक्वा स्टाइल III एक डुअल सिम सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है और जैसा कि हमने बताया कि यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम कॉर्टेक्स ए7एमपी प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है।
Advertisement

इस फोन में एक 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 296 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, इंटेक्स एक्वा स्टाइल III में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर भी हैं।  Intex Aqua Style III का डाइमेंशन 146.3x73.3x9.5 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.