इंटेक्स एक्वा रेज़ II और एक्वा प्रो 4जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

इंटेक्स एक्वा रेज़ II और एक्वा प्रो 4जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
विज्ञापन
सितंबर महीने में एक्वा एस7, एक्वा एचडी और क्लाउड क्यू11 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद इंटेक्स ने अब अक्टूबर की शुरुआत में एक्वा रेज़ II और एक्वा प्रो 4जी स्मार्टफोन पेश किए हैं। एक्वा रेज़ II और एक्वा प्रो 4जी को कंपनी की वेबसाइट पर 4,990 और 5,690 रुपये में लिस्ट किया गया है। एक्वा रेज़ II स्मार्टफोन व्हाइट, शैंपेन और डार्क कलर में मिलेगा। वहीं, एक्वा प्रो 4जी स्मार्टफोन शैंपेन और डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। 4जी वीओएलटीई फ़ीचर से लैस इन स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

डुअल-सिम इंटेक्स एक्वा रेज़ II स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले मौजूद है। 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर वाले इस फोन में 1 जीबी रैम दिया गया है। इंटेक्स एक्वा रेज़ II में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ फ्लैश मौजदू है।

इंटेक्स एक्वा प्रो 4जी में भी 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। इसमें भी डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

दोनों ही हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ वी4.0, 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

एक्वा रेज़ II का डाइमेंशन 137x68x9.5 मिलीमीटर है और वज़न 128.4 ग्राम। वहीं, एक्वा प्रो 4जी का डाइमेंशन 135x66.9x9.5 मिलीमीटर है और वज़न 140 ग्राम। एक्वा रेज़ II स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 1750 एमएएच की बैटरी। वहीं, एक्वा प्रो 4जी में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  5. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  6. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  7. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  8. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  9. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »