इंटेक्स एक्वा रेज़, एक्वा विंग बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च

इंटेक्स एक्वा रेज़, एक्वा विंग बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपने 4जी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक्वा रेज़ और एक्वा विंग हैंडसेट लॉन्च किया है। इनकी कीमत क्रमशः 5,199 और 4,599 रुपये है। इंटेक्स एक्वा रेज़ और इंटेक्स एक्वा विंग की बिक्री शुरू हो गई है। इन स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 4जी एलटीई नेटवर्क सपोर्ट है।

याद दिला दें कि सोमवार को एक रिटेलर ने जानकारी दी थी कि एक्वा रेज़ और एक्वा विंग हैंडसेट मिलना शुरू हो गया है।

इंटेक्स एक्वा रेज़ और एक्वा विंग के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेंगे और इनमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। एक्वा रेज़ और एक्वा विंग फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और इनमें 1 जीबी के रैम दिए गए हैं। दोनों में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं।
 
intex_aqua_wing

दोनों हैंडसेट में कुछ अंतर भी हैं। इंटेक्स एक्वा रेज़ में 4.5 इंच का डिस्प्ले है जबकि एक्वा विंग में 4 इंच का। एक्वा रेज़ में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, वहीं एक्वा विंग में 0.3 मेगापिक्सल का। दोनों ही डिवाइस माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं, लेकिन क्षमता अलग-अलग है। एक्वा रेज़ के साथ 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है और एक्वा विंग के साथ 128 जीबी तक का। इंटेक्स एक्वा रेज़ में 1800 एमएएच की बैटरी है और एक्वा विंग में 1500 एमएएच की। एक्वा रेज़ का डाइमेंशन 136.5x66x9.35 मिलीमीटर है और एक्वा विंग का 125x63.5x9.9 मिलीमीटर।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »