इंटेक्स एक्वा विंग, एक्वा रेज़ बजट फोन को लॉन्च किए जाने की ख़बर

इंटेक्स एक्वा विंग, एक्वा रेज़ बजट फोन को लॉन्च किए जाने की ख़बर
विज्ञापन
इंटेक्स द्वारा एक्वा सीरीज के दो नए स्मार्टफोन एक्वा विंग और एक्वा रेज़ लॉन्च किए जाने की ख़बर है। यह जानकारी मुंबई स्थित एक रिटेलर ने दी।

रिटेलर ने दावा किया है कि इंटेक्स एक्वा विंग और इंटेक्स एक्वा रेज़ स्मार्टफोन मार्केट में क्रमशः 4,599 और 5,199 रुपये में उपलब्ध कराए गए हैं। गौर करने वाली बात है कि इंटेक्स ने आधिकारिक तौर पर इन हैंडसेट को अपनी साइट पर लिस्ट नहीं किया है। रिटेलर महेश टेलीकॉम ने सोमवार को एक्वा विंग  और एक्वा रेज़ के स्पेसिफिकेशन व कीमत का खुलासा अपने फेसबुक पेज पर किया। उन्होंने जानकारी दी है कि ये स्मार्टफोन स्टॉक में उपलब्ध हैं।

रिटेलर द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक, इंटेक्स एक्वा विंग में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी का रैम, 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 1500 एमएएच की बैटरी है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

एक्वा रेज़ में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी का रैम, 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 1800 एमएएच की बैटरी है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। अफसोस की बात यह है कि रिटलेर ने इन दोनों हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया। एक्वा विंग और इंटेक्स एक्वा रेज़ फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »