Intex Aqua Q1+ स्मार्टफोन लॉन्च, 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से है लैस

Intex Aqua Q1+ स्मार्टफोन लॉन्च,  5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से है लैस
विज्ञापन
इंटेक्स (Intex) ने अपना नया स्मार्टफोन एक्वा क्यू1+ (Aqua Q1+) लॉन्च किया है। हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और यह 4,590 रुपये मिलेगा। फिलहाल हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर Intex की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। इंटेक्स एक्वा क्यू1+ (Intex Aqua Q1+) को एक्वा क्यू1 (Aqua Q1) का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है जिसे इस साल जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, यह हैंडसेट Tata Docomo के इंटरनेट डेटा ऑफर के साथ आएगा। कंज्यूमर को इस महीने के लिए 2G/ 3G पर 1GB का डेटा मुफ्त मिलेगा।

(यह भी देखें: Intex Aqua Q1+ बनाम Intex Aqua Q1)

Intex Aqua Q1+ एक डुअल-सिम (GSM+GSM) स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 4 इंच (480x854 pixels) का FWVGA डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core Spreadtrum (SC7731) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 512MB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

डिवाइस में डुअल- एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्सल का है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो Intex Aqua Q1+ में 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में 1600mAh की बैटरी है। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक यह 6 घंटे का टॉक टाइम और 150 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। Intex Aqua Q1+ का डाइमेंशन 135.6x66.5x9.65mm है और वज़न 120 ग्राम। इस डिवाइस के ब्लू, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट मिलेंगे।

आपको बता दें कि Intex ने पिछले हफ्ते ही अपना एक्वा ड्रीम II (Aqua Dream II) स्मार्टफोन 7,190 रुपये में लॉन्च किया था। Intex Aqua Dream II में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS  डिस्प्ले है। फोन में डुअल-सिम (3G+2G) सपोर्ट मौजूद है और यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 1.2GHz quad-core Spreadtrum (SC7731) प्रोसेसर के साथ 1GB का रैम (RAM) मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »