इंटेक्स एक्वा एयर फोन लॉन्च, कीमत है 4,700 रुपये से कम

इंटेक्स एक्वा एयर फोन लॉन्च, कीमत है 4,700 रुपये से कम
विज्ञापन
इंटेक्स ने 5,000 रुपये के रेंज का नया स्मार्टफोन एक्वा एयर स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर 4,690 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हम इंटेक्स एक्वा एयर को जल्द ही मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

एक्वा एयर एक डुअल सिम फोन है। इसमें 5 इंच (480x854 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर मीडियाटेक एमटीके6572डबल्यू प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद होगा। ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2300 एमएएच की बैटरी। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 8.5 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्वा एयर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 145.5x72.8x10 मिलीमीटर है और वज़न 151 ग्राम। स्मार्टफोन को ब्लैक, शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।

याद रहे कि इस महीने की शुरुआत में दो नए इंटेक्स स्मार्टफोन एक्वा 3जी एनएस और एक्वा वेभ क्रमशः 3,190 और 2,949 रुपये में पेश किए गए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  2. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  3. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  4. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  6. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  8. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  9. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  10. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »