दो फ्रंट और दो रियर कैमरे वाला यह फोन मिल रहा है 9,999 रुपये में

अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी इनफोकस ने सितंबर में दो फ्रंट व दो रियर कैमरे वाला स्नैप 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इनफोकस स्नैप 4 की कीमत 11,999 रुपये थी। लेकिन अब कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलता है।

दो फ्रंट और दो रियर कैमरे वाला यह फोन मिल रहा है 9,999 रुपये में
ख़ास बातें
  • इनफोकस स्नैप 4 की कीमत 2,000 रुपये कम कर दी गई है
  • इस फोन में दो फ्रंट व दो रियर कैमरे हैं
  • इनफोकस स्नैप 4 अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
विज्ञापन
अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी इनफोकस ने सितंबर में दो फ्रंट व दो रियर कैमरे वाला स्नैप 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च के समय InFocus Snap 4 की कीमत 11,999 रुपये थी। लेकिन अब कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलता है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि इनफोकस स्नैप 4 स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। हैंडसेट को 17 नवंबर तक अमेज़न इंडिया से 9,999 रुपये में अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। फोन पर 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 30 जीबी अतिरिक्त रिलायंस जियो डेटा भी मिलेगा।

इनफोकस स्नैप 4 स्मार्टफोन में दो रियर व फ्रंट कैमरे, 4 जीबी रैम और एक ऑल-मेटल डिज़ाइन दिए गए हैं। फोन की ख़ासियत है इसका फ्रंट कैमरा जो 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट सेंसर से लैस है। फ्रंट कैमरे में एक ब्यूटिफिकेशन मोड और एक बैकग्राउंड ब्लर मोड है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में स्मार्टफोन से कम नॉयज़ वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं।

इनफोकस स्नैप 4 में 5.2 इंच ऑनसेल आईपीएस 720 x 1280 पिक्सल्स डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 282.40 पीपीआई है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750एन चिपसेट है और ग्राफिक्स के लिए टी-860 जीपीयू है। स्नैप 4 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम है। स्मार्टफोन में स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और 4जी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »