200MP कैमरा, 180W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

कीमत की बात की जाए तो स्मार्टफोन कंपनी के मुताबिक, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $520 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 42,400 रुपये है।

200MP कैमरा, 180W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Twitter/Infinix

Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix Zero Ultra 5G में 180W चार्ज सपोर्ट वाली 4500mAh की बैटरी है।
  • Infinix Zero Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Infinix ने ग्लोबल मार्केट में Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। ट्विटर पोस्ट में कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस को टीज किया है, जिसमें 180W थंडर चार्ज, 120Hz वाटरफॉल डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। प्रोसेसर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 920 SoC दिया गया है। Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च के साथ कंपनी ने स्पेस-थीम वाले लिमिटेड वर्जन XBOY Explorer NFT कलेक्शन का भी ऐलान  किया है।
 

Infinix Zero Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो स्मार्टफोन कंपनी के मुताबिक, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $520 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 42,400 रुपये है। Infinix ने इस स्मार्टफोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 5GB तक RAM को बढ़ा सकते हैं। कलर ऑप्शन के तौर पर Infinix Zero Ultra 5G दो कलर वेरिएंट जैसे कि Coslight Silver और Genesis Noir में मिलेगा। हालांकि Infinix Zero Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता क्षेत्र से क्षेत्र पर निर्भर करती है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजारों में आएगा या नहीं इसकी जानकारी और तारीख कंफर्म नहीं है।  

Infinix Zero Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो MediaTek Dimensity 920 SoC  से लैस है। बैटरी के लिए इसमें 180W थंडर चार्ज सपोर्ट वाली 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसमें ड्यूल मोड-स्टैंडर्ड मोड और फ्यूरियस मोड दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाईफाई 6 और 5जी कनेक्टिविटी दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »