Infinix Zero 8 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

एक ट्विटर यूज़र द्वारा पोस्ट किए गए एक प्रमोशनल वीडियो से फोन का डिज़ाइन भी देखने को मिलता है। इसमें दो फोन Infinix Zero 8 और Infinix Zero 8i के नाम से दिखाए गए हैं।

Infinix Zero 8 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Infinix Zero 6 को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था

ख़ास बातें
  • Infinix Zero 8 के स्पेसिफिकेशन के साथ प्रोमोशनल वीडियो हुआ लीक
  • फोन में होगा MediaTek Helio G90 प्रोसेसर
  • प्रोमो वीडियो में इनफिनिक्स ज़ीरो 8 के साथ दिखाई दिया Infinix Zero 8i फोन
विज्ञापन
Infinix Zero 8 को Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। इनफिनिक्स ज़ीरो सीरीज़ का आखिरी स्मार्टफोन Infinix Zero 6 था और अब ताज़ा रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो कंपनी इनफिनिक्स ज़ीरो 8 पर काम कर रही है। दिलचस्प बात है कि कंपनी यहां Zero 7 को छोड़ सीधा Zero 8 पर काम कर रही है। लिस्टिंग में मीडियाटेक हेलियो जी90 प्रोसेसर और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन की मौजूदगी दिखाई गई है। इसके अलावा, इनफिनिक्स ज़ीरो 8 के लिए तैयार किया गया एक प्रोमो वीडियो भी ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें फोन का डिज़ाइन और इसका ड्यूल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप दिखाई देता है।
 

Infinix Zero 8 specifications (expected)

कथित Infinix Zero 8 की Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर X687 और 'Infinix ZERO 8' नाम के साथ लिस्ट किया गया है। प्रोसेसर को ओक्टा-कोर मीडियाटेक MT6785 (Helio G90) प्रोसेसर के साथ दिखाया गया है, जो माली जी76 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ आता है। इसके डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 480 पीपीआई और रिज़ॉल्यूशन 1,080x2,460 पिक्सल है। लिस्टिंग से पता चलता है कि Infinix Zero 8 एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।

Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग को पहली बार MySmartPrice द्वारा देखा गया था और हम इसे स्वतंत्र रूप से वेरिफाई नहीं कर सके।

ट्विटर यूज़र वेंकटेश बाबू द्वारा पोस्ट किए गए एक प्रमोशनल वीडियो से फोन का डिज़ाइन भी देखने को मिलता है। इसमें दो फोन Infinix Zero 8 और Infinix Zero 8i के नाम से दिखाए गए हैं। वीडियो से पता चलता है कि फोन डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप डायमंड शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएंगे। इनमें आगे की तरफ, 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। बैक पर, प्राइमरी कैमरा 64-मेगापिक्सल का होगा और यह अल्ट्रा नाइट मोड और 960fps स्लो मोशन रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखे गए Helio G90 चिपसेट के बजाय Helio G90T चिपसेट का उल्लेख है। यह बताता है कि Infinix Zero 8i स्मार्टफोन हीलियो जी90टी चिपसेट के साथ आ सकता है, जबकि Zero 8 में हीलियो जी90 चिपसेट दिया जा सकता है।

इसके अलावा, वीडियो से यह भी पता चलता है कि फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग भी शामिल होगी। यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाए गए स्पेसिफिकेशन Infinix Zero 8i के हैं या दोनों मॉडल के लिए हैं।

Infinix ने दोनों फोन के अस्तित्व पर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। यह भी बता दें कि इसके पिछले मॉडल Infinix Zero 6 को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। कंपनी ने फोन को केवल मिस्र, घाना, पेरू, जाम्बिया और कुछ अन्य अफ्रीकी देशों में उपलब्ध कराया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »