इनफिनिक्स ज़ीरो 5 और इनफिनिक्स ज़ीरो 5 प्रो लॉन्च, जानें इनके बारे में

अपने वादे के मुताबिक इनफिनिक्स ब्रांड ने भारतीय मार्केट में ज़ीरो 5 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। नए इनफिनिक्स ज़ीरो 5 में दो रियर कैमरे हैं। डुअल कैमरा सेटअप ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है और यूज़र पोर्ट्रेट मोड में भी तस्वीरें ले पाएंगे।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 15 नवंबर 2017 13:36 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 5 की बिक्री भारत में 22 नवंबर से शुरू होगी
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 5 की कीमत 17,999 रुपये है
  • Infinix Zero 5 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है
अपने वादे के मुताबिक इनफिनिक्स ब्रांड ने भारतीय मार्केट में ज़ीरो 5 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। नए इनफिनिक्स ज़ीरो 5 में दो रियर कैमरे हैं। डुअल कैमरा सेटअप ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है और यूज़र पोर्ट्रेट मोड में भी तस्वीरें ले पाएंगे। फोन को रफ्तार देने का काम करेगा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है 6 जीबी रैम। कंपनी ने नए इनफिनिक्स ज़ीरो 5 प्रो को भी लॉन्च किया है। Infinix Zero 5 की तुलना में इनफिनिक्स ज़ीरो 5 प्रो में सिर्फ एक अहम अंतर है।
 

Infinix Zero 5 की कीमत और उपलब्धता

नए इनफिनिक्स ज़ीरो 5 की बिक्री भारत में 22 नवंबर से शुरू होगी और फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। ज़ीरो 5 की कीमत 17,999 रुपये है और यह शैंपेन गोल्ड, रेड व सैंडस्टोन ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। Infinix Zero 5 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
 

Infinix Zero 5 के स्पेसिफिकेशन

इनफिनिक्स ज़ीरो 5 में 5.98 इंच का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें 2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 6 जीबी रैम। ज़ीरो 5 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और Zero 5 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कंपनी के दोनों हैंडसेट में सिर्फ इनबिल्ट स्टोरेज का अंतर है। दोनों ही डिवाइस 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसके ऊपर कंपनी की कस्टम स्किन एक्सओएस 3.0 का इस्तेमाल हुआ है।

अब बात इनफिनिक्स ज़ीरो 5 के सबसे अहम खासियत की। ज़ीरो 5 के पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। दूसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह टेलीफोटो लेंस है। इस सेंसर का अपर्चर एफ/2.6 है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर मौज़ूद हैं। बैटरी 4350 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.98 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Impressive battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Heavy and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.98 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.