Infinix GT 30 5G+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट

इस स्मार्टफोन में 1.5K 10-बिट AMOLED स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अगस्त 2025 20:19 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 30 5G+ के 8 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 1.5K 10-बिट AMOLED स्क्रीन दी जाएगी
  • पिछले महीने Infinix ने GT 30 Pro 5G को पेश किया था

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix के GT 30 5G+ को इस सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में Gadgets 360 ने इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी दी थी। पिछले महीने Infinix ने GT 30 Pro 5G को पेश किया था। Infinix GT 30 5G+ में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। 

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट से Infinix GT 30 5G+ के 8 अगस्त को लॉन्च की जानकारी मिली है। इसे Blade White, Cyber Blue और Pulse Green कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा सकती है। 

Infinix GT 30 5G+ के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 1.5K 10-बिट AMOLED स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इसका Cyber Mecha 2.0 डिजाइन बैक पर कस्टमाइज की जा सकने वाली Mecha लाइट्स के साथ होगा इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4nm MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें 16 GB तक LPDDR5X RAM (वर्चुअल तरीके से बढ़ाने सहित) और 256 GB तक स्टोरेज दी जाएगी। Infinix का दावा है कि यह 7,79,000 से अधिक का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर दे सकता है। इसकी एनर्जी एफिशिएंसी पिछले वर्जन की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक हो सकती है। 

गेमिंग फर्म Krafton ने इस स्मार्टफोन को BGMI में 90 fps तक देने के लिए सर्टिफाइ किया है। इसकी गेमिंग की क्षमताएं XBoost AI से बढ़ेंगी। हाल ही में देश में Infinix के CEO, Anish Kapoor ने Gadgets 360 को बताया था कि उनकी कंपनी मिड-रेंज में गेमिंग से जुड़े फीचर्स के साथ स्मार्टफोन्स का एक पोर्टफोलियो बना रही है। Infinix के GT 30 Pro 5G में बैक पर कस्टमाइज किए जा सकने वाले LED लाइट पैनल्स के साथ Cyber Mecha 2.0 डिजाइन है। इसमें पिछले वर्जन के समान शोल्डर ट्रिगर्स हैं। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट दिया गया है। GT 30 Pro 5G को ब्लेड व्हाइट और डार्क फ्लेयर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। GT 30 Pro 5G में गेमिंग के लिए Infinix का XBoost Gaming Engine दिया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए AI सपोर्ट वाला VC कूलिंग सिस्टम मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Birth Death Certificate: जानें घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल से बनाने का तरीका
  2. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.