Infinix Smart HD 2021 की कीमत होगी 6,000 से भी कम, इस दिन देगा दस्तक

Infinix Smart HD 2021 के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,999 रुपये होगी, जिसे भारत में 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Infinix Smart HD 2021 की कीमत होगी 6,000 से भी कम, इस दिन देगा दस्तक

फिलहाल, Infinix Smart HD 2021 फोन की सेल तारीख का खुलासा नहीं किया गया है

ख़ास बातें
  • Infinix Smart HD 2021 में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 में मौजूद होगा 6.1 इंच एचडी+ डिस्प्ले
  • फोन को Flipkart क माध्यम से खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन
Infinix Smart HD 2021 स्मार्टफोन की भारतीय कीमत लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 की कीमत भारत में 5,999 रुपये होगी और यह फोन भारत में 16 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 फोन Infinix का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा, जिसे 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा और यह फोन खरीद के लिए Flipkart के माध्यम से उपलब्ध होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें डुअल-रियर कैमरा सेटअप और नॉच सेल्फी शूटर मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में पतले बेजल्स दए होंगे, जबकि निचले हिस्से पर मौजूद बेजल थोड़ा मोटा होगा। यह फोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आचा है, जिसमें तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Infinix Smart HD 2021 price in India

Flipkart पेज के मुताबिक, Infinix Smart HD 2021 के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,999 रुपये होगी, जिसे भारत में 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 फोन में खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन मौजूद होंगे, वो तीन रंग है ब्लैक, ब्लू और टर्कॉइज। फिलहाल, फोन की सेल तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
 

Infinix Smart HD 2021 specifications

Infinix Smart HD 2021 के कुछ स्पेसिफिकेशन Flipkart पर लिस्ट कर दिए गए हैं। इस फोन में 6.1 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए नॉच मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। वहीं, फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल पर दिया जाएगा, जिसके साथ डुअल-रियर कैमरा और फ्लैश मॉड्यूल मौजूद होगा। इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।

इसके अलावा, 91Mobiles  की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर काम करेगा, जिसमें 720x1,560 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ अधिकतम 500 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। साथ ही इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। स्टोरेज के लिए इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा, जो कि 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही फोन में 5 वॉट स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा।

Infinix Smart HD 2021 में स्लिम बेजल्स मिलेंगे। वहीं फोन का वॉल्यूम और पावर बटन दायीं ओर स्थित होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमराहां
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »