• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Smart 9 HD फोन 5000mAh बैटरी, बेहतर सेल्फी के लिए फ्रंट फ्लैश के साथ भारत में 28 जनवरी को होगा लॉन्च!

Infinix Smart 9 HD फोन 5000mAh बैटरी, बेहतर सेल्फी के लिए फ्रंट फ्लैश के साथ भारत में 28 जनवरी को होगा लॉन्च!

Infinix ने पिछले साल दिसंबर में नाइजीरिया में इस फोन को पेश किया था। फोन मटेलिक ब्लैक, कोरल गोल्ड और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा।

Infinix Smart 9 HD फोन 5000mAh बैटरी, बेहतर सेल्फी के लिए फ्रंट फ्लैश के साथ भारत में 28 जनवरी को होगा लॉन्च!

Photo Credit: Infinix

ख़ास बातें
  • Infinix Smart 9 HD की माइक्रोसाइट को Flipkart पर लाइव किया गया है
  • भारत में 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा फोन
  • फोन अपने सेगमेंट में सबसे ड्यूरेबल होने का दावा करता है
विज्ञापन
Infinix Smart 9 HD को भारत में कुछ दिनों में लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की घोषणा की है। साथ ही इसके डिजाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है। फोन को पहले नाइजीरिया में लॉन्च किया जा चुका है और यह अब भारत में कदम रखने के लिए तैयार है। Smart 9 HD की एक माइक्रसाइट भी लाइव की गई है, जो यह पुष्टि करती है कि अपकमिंग Infinix स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे ड्यूरेबल फोन होगा। फोन के MediaTek Helio ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, Android 14 Go Edition और 5,000mAh बैटरी के साथ आने की खबर है।

Infinix Smart 9 HD की माइक्रोसाइट को Flipkart पर लाइव किया गया है। इसमें कंफर्म किया गया है कि स्मार्टफोन भारत में 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह दावा करता है कि फोन अपने सेगमेंट में सबसे ड्यूरेबल होगा। Infinix ने दावा किया है कि Smart 9 HD को 2,50,000 बार ड्रॉप-टेस्ट किया गया है और यह पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटेड बिल्ड के साथ आता है।

Infinix ने पिछले साल दिसंबर में नाइजीरिया में इस फोन को पेश किया था। फोन मटेलिक ब्लैक, कोरल गोल्ड और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। इसमें मल्टी-लेयर ग्लास बैक और कलर-मैचेड फ्रेम मिलेगा। Smart 9 HD को नाइजीरिया में करीब $90 (लगभग 7,787 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Infinix Smart 9 HD Specifications

Infinix Smart 9 HD में 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 500nits और 60/90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एक मीडियाटेक हेलियो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। अफ्रीका में इसे 3GB/4GB LPDDR4X रैम के साथ पेश किया गया है, जिसे वर्चुअली 6GB/8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, देश में इसे 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 14 Go Edition पर चलता है।

Smart 9 HD के रियर में f/1.85 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें बेहतर रोशनी के लिए 5M LED फ्लैश दिया गया है। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर और फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन DTS-बेस्ड ड्यूल स्पीकर के साथ आता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  2. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  3. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  4. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  5. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  8. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  9. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  10. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  11. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  2. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  3. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  4. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  5. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  6. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  7. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  8. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  9. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  10. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »