5,000mAh बैटरी और 2GB RAM से लैस Infinix Smart 6 HD जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

चीन के Transsion Group के स्वामित्व वाले ब्रांड ने गुरुवार को कंफर्म किया कि Infinix Smart 6 HD को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

5,000mAh बैटरी और 2GB RAM से लैस Infinix Smart 6 HD जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Infinix

Infinix Smart 6 HD में 6.6 इंच की एचडी+ डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Infinix Smart 6 HD भारतीय वेरिएंट में अधिकतर ग्लोबल वेरिएंट जैसे हैं।
  • Infinix Smart 6 HD में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Smart 6 HD में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
विज्ञापन
चीन के Transsion Group के स्वामित्व वाले ब्रांड ने गुरुवार को कंफर्म किया कि Infinix Smart 6 HD को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। Infinix Smart 6 HD के भारतीय वर्जन को 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। नया स्मार्टफोन 3 अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Infinix ने इस साल अप्रैल में Infinix Note 12 और Infinix Hot 12 के साथ बांग्लादेश में Infinix Smart 6 HD को पेश किया।

गुरुवार को एक प्रेस रिलीज के जरिए Infinix ने कंफर्म किया कि Infinix Smart 6 HD को देश में लॉन्च किया जाएगा। यह 3 कलर ऑप्शन में एक्वा स्काई, ओरिजिन ब्लू और फोर्स ब्लैक में आएगा। स्मार्टफोन में 6.6 इंच की एचडी+ डिस्प्ले होगी। हाल ही में पेश किए गए Infinix स्मार्टफोन के जैसे आगामी मॉडल में भी 5,000mAh की बैटरी होगी। हालांकि कंपनी द्वारा स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च तिथि और भारत मूल्य निर्धारण डिटेल्स का ऐलान होना बाकि है। आपको बता दें कि Infinix Smart 6 HD को इस साल अप्रैल में Infinix Note 12 और Infinix Hot 12 के साथ चयनित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।
 

Infinix Smart 6 HD के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Smart 6 HD भारतीय वेरिएंट में अधिकतर ग्लोबल वेरिएंट जैसे हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 11 (Go edition) पर बेस्ड XOS 7.6 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 20:9 ऑस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसके प्रोसेसर का पता नहीं है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और 32GB इन बिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर और AI लेंस दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Infinix Smart 6 HD में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और DTS ऑडियो प्रोसेसर है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 31 घंटे का टॉकटाइम प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »