• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अब फोन से निकलेगा खुशबूदार सेंट, Infinix 20 हजार में लॉन्च करने जा रहा अनोखा स्मार्टफोन

अब फोन से निकलेगा खुशबूदार सेंट, Infinix 20 हजार में लॉन्च करने जा रहा अनोखा स्मार्टफोन

Infinix भारतीय बाजार में अपनी Note 50 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।

अब फोन से निकलेगा खुशबूदार सेंट, Infinix 20 हजार में लॉन्च करने जा रहा अनोखा स्मार्टफोन

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 50x 5G में 5500mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Infinix भारत में Note 50 सीरीज में नया फोन लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।
  • Infinix Note 50s 5G+ के लॉन्च की तारीख कंफर्म कर दी है।
  • Infinix इस टेक्नोलॉजी को एनर्जाइजिंग सेंट-टेक के नाम से बेच रहा है।
विज्ञापन
Infinix भारतीय बाजार में अपनी Note 50 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान कर रहा है, जबकि Note 50x बाजार में पेश हो चुका है। टीजर से पता चला कि Note 50s 5G+ टाइटेनियम ग्रे, रूबी रेड और मरीन ड्रिफ्ट ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में आएगा। यह फोन खासतौर पर दिलचस्प है क्योंकि Infinix का दावा है कि यह माइक्रोएनकैप्सुलेशन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे फोन लंबे समय तक सेंट छोड़ता रहेगा। आइए Infinix Note 50s 5G+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Infinix ने लॉन्च तारीख की कंफर्म


Infinix ने अब भारत में Infinix Note 50s 5G+ के लॉन्च की तारीख कंफर्म कर दी है। यह खुशबूदार स्मार्टफोन 18 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। अभी तक फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, ऑफिशियल रेंडर से पता चलता है कि इसके रियर में 64 मेगापिक्सल सोनी IMX682 कैमरा मिलेगा।


सेंट टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम


Infinix इस टेक्नोलॉजी को एनर्जाइजिंग सेंट-टेक के नाम से बेच रहा है। इस प्रक्रिया में माइक्रोसॉपिक कैप्सूल के अंदर फ्रेगरेंस के कण होते हैं जो फोन के वीगन लेदर बैक पैनल में लगे होते हैं। इसके चलते फोन धीरे-धीरे एक हल्का और फ्रेश सेंट छोड़ता रहता है। Infinix के अनुसार, सेंट को लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, यह कितना ज्यादा या कम होगा और कब तक होगा यह सब कुछ फोन के इस्तेमाल, तापमान और ह्यूमिडिटी (आर्द्रता) जैसे कारकों के आधार पर निर्भर कर सकता है। कंपनी का दावा है कि सेंट 6 महीने तक रहेगा।

Infinix India के CEO अनीश कपूर ने कहा कि "हम कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही एक खूबी यह एनर्जाइजिंग सेंट टेक है। यह ऐसा है जैसे आपके पास एक अच्छा दिखने वाला फोन है और उससे अच्छी खुशबू भी आती है, जिसके लिए टेक्नोलॉजी काम कर रही है।" कपूर ने यह भी सुझाव दिया कि भारत में फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी। यह एक सेंट वाले फोन के लिए काफी किफायती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix Scented phone, Infinix Note 50s 5G, Infinix
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »