• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Infinix ने AI∞ Beta Plan कर दिया पेश, जानें कैसे करेगा स्मार्टफोन यूजर्स की लाइफ को आसान

Infinix ने AI∞ Beta Plan कर दिया पेश, जानें कैसे करेगा स्मार्टफोन यूजर्स की लाइफ को आसान

Infinix ने Note 50 सीरीज के साथ अपना Infinix AI∞ बीटा प्लान पेश कर दिया है।

Infinix ने AI∞ Beta Plan कर दिया पेश, जानें कैसे करेगा स्मार्टफोन यूजर्स की लाइफ को आसान

Photo Credit: Infinix

Infinix AI∞ Beta Plan

ख़ास बातें
  • Infinix ने Note 50 सीरीज के साथ Infinix AI∞ बीटा प्लान पेश कर दिया है।
  • Infinix AI∞ बीटा प्लान की खासियत AI बेस्ड गेमिंग फीचर्स का इंटीग्रेशन है।
  • Infinix AI∞ कई ऐप्लिकेशन में एक बेहतर AI बेस्ड अनुभव प्रदान करता है।
विज्ञापन
Infinix ने Note 50 सीरीज के साथ अपना Infinix AI∞ बीटा प्लान पेश कर दिया है जो कि AI बेस्ड इनोवेशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। लॉन्च इवेंट के दौरान बताया गया है कि AI को डेली लाइफ में आसानी से शामिल करने के लिए ब्रांड का क्या विजन है। Gen Beta की शुरुआत से एक ऐसा भविष्य बनाना है जहां AI सिर्फ एक एसिस्टेंट नहीं क्रिएटिविटी, गेमिंग और कम्युनिकेशन का एक अहम हिस्सा हो। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Infinix AI∞ Beta Plan: नई जनरेशन के लिए AI फीचर्स


Infinix AI∞ बीटा प्लान को लगातार अपग्रेड और अर्ली एक्सेस इनोवेशन के जरिए तैयार होने वाले AI फीचर्स को पेश करके यूजर्स एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पहल AI को एंटरटेनमेंट, गेमिंग और डेली टास्क का एक अहम हिस्सा बनाकर अन्य AI ऐप्लिकेशन से बेहतर बनाती है। Infinix AI∞ लैब इस ट्रांसफॉर्मेशन का अहम हिस्सा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि AI यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से रहे और रियल टाइम में अनुभव को बेहतर करे।


गेमिंग को करेगा बेहतर


इसकी एक खासियत AI बेस्ड गेमिंग फीचर्स का इंटीग्रेशन है। XBoost AI गेमिंग इंजन इंटेलीजेंट ऑप्टिमाइजेशन के साथ गेमप्ले को रिफाइन करता है, जबकि AI मैजिक बॉक्स ऑटोमैटिक इन-गेम एक्शन को चालू करता है। वन-टैप Infinix AI∞ जैसे फीचर्स गेमिंग टूल तक क्विक एक्सेस प्रदान करते हैं, जिससे बिना रुकावट बेहतर अनुभव सुनिश्चित होता है। जोन टच मास्टर सटीकता के लिए कंट्रोल को ठीक करता है और मैजिक वॉयस चेंजर गेमप्ले के दौरान वॉयस को मोडिफाई करके फन शामिल करता है।


क्रिएटिविटी में मददगार


Infinix AI∞ को कई ऐप्लिकेशन में एक बेहतर AI बेस्ड अनुभव प्रदान करके यूजर्स इंटरैक्शन को रिफाइन करना है। एक टैप से यूजर्स रियल टाइम ट्रांसलेशन, ऑब्जेक्ट आइडेंटिफिकेशन और डीप लर्निंग कंवर्सेशन समेत 1 हजार से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स का एक्सेस प्रदान करने के लिए Folax को एक्टिव कर सकते हैं। AI∞ क्रिएटिव असिस्टेंट AI इरेजर, AI कटआउट और AI वॉलपेपर जेनरेटर जैसे टूल के साथ यूटिलिटी को बेहतर करता है।


कम्युनिकेशन है अहम


कम्युनिकेशन भी फोकस किया गया है, जिसमें AI∞ रियल टाइम कॉल ट्रांसलेशन, नॉयज रिडक्शन और AI पावर्ड कॉल समरी सुनिश्चित करता है। ये फचीर्स कई भाषाओं और वातावरणों में आसान बातचीत सुनिश्चित करते हैं, जिससे AI प्रोफेशनल और निजी दोनों ही मामलों में बेहतर टूल बन जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix AI, Infinix Note 50 Series, Infinix
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »