• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Note 8 और Note 8i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 8 और Note 8i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 8 और Note 8i दोनों की ही कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि Infinix Note 8 की कीमत $200 (लगभग 14,700 रुपये) के आसपास होगी।

Infinix Note 8 और Note 8i क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 8 में स्टीरियो ऑडियो डिलिवरी के लिए डुअल स्पीकर दिया गया है

ख़ास बातें
  • Infinix Note 8 और Note 8i दोनों ही फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है
  • इनफिनिक्स नोट 8आई में मौजूद है डुअल एलईडी सेल्फी फ्लैश
  • इनफिनिक्स नोट 8 में मौजूद है डुअल सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Infinix Note 8 और Note 8i स्मार्टफोन को वर्चुअल लॉन्च इवेंट के जरिए लॉन्च कर दिया गया है। यह दोनों ही मॉडल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस हैं। इनफिनिक्स नोट 8 और नोट 8आई फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। नोट 8 में कंपनी ने डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया है। एन्हैंस्ड ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए इनफिनिक्स नोट 8 और नोट 8आई डीटीएस ऑडियो प्रोसेसिंग के साथ आया है। Infinix Note 8 में स्टीरियो ऑडियो डिलिवरी के लिए डुअल स्पीकर दिया गया है
 

Infinix Note 8, Infinix Note 8i price

इनफिनिक्स नोट 8 की कीमत का खुलासा फिलहाल करना रहता है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत $200 (लगभग 14,700 रुपये) के आसपास होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में डीपसी लस्टर, आइसलैंड फैंटेसी और सिल्वर डायमंड पेश किए गए हैं। इसी के साथ Infinix Note 8i की कीमत का भी ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि इस फोन को आइस डायमंड, ऑब्सिडियन ब्लैक और ट्रैंक्विल ब्लू विकल्प के साथ पेश किया गया है।

Infinix Note सीरीज़ के पिछले रिकॉर्ड को देखें, तो समझा जा सकता है कि नोट 8 और नोट 8आई दोनों ही मॉडल को ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
 

Infinix Note 8 specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स नोट 8 फोन Android 10 आधारित XOS 7.1 पर काम करता है। इसमें 6.95 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 20:5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जो कि ऑटो-फोकस लेंस के साथ आता है। साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और AI लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल कैमरा स्थित किया गया है, प्राइमरी कैमरा जहां 16 मेगापिक्सल का है, वहीं सेकेंडरी पोट्रेट लेंस है।  

इनफिनिक्स ने नोट 8 फोन में 128 जीबी स्टोरेज दी है, जिसमें 2 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलईटी, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इनफिनिक्स नोट 8 में 5,200mAh की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 175.3x78.76x8.95mm है।
 

Infinix Note 8i specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स नोट 8आई फोन Android 10 आधारित XOS 7.1 पर काम करता है। इसमें 6.78 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 20:5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और AI लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें सिंगल 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि डुअल एलईडी फ्लैश के साथ स्थित है।
 
infinix

इनफिनिक्स ने नोट 8आई फोन में भी 128 जीबी स्टोरेज दी है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलईटी, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा फोन में भी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इनफिनिक्स नोट 8आई में भी 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 171.4x77.7x8.9mm है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.95 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI lens
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI lens
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »