108MP कैमरा और 8GB RAM स्टोरेज से लैस Infinix Note 12 Pro लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Infinix Note 12 Pro के  8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह स्मार्टफोन Alpine White, Tuscany Blue और Volcanic Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

108MP कैमरा और 8GB RAM स्टोरेज से लैस Infinix Note 12 Pro लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 12 Pro में 6.7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Infinix Note 12 Pro में 6.7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix Note 12 Pro के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
  • Infinix Note 12 Pro में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया है।
विज्ञापन
चीन की ट्रांसिशन ग्रुप ने Infinix Note 12 Pro को भारतीय बाजार में आज लॉन्च कर दिया है। इसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 108 मेगापिक्सल सेंसर है। इसमें MediaTek Helio G99 SoC के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसमें AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Infinix Note 12 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Infinix Note 12 Pro के  8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह स्मार्टफोन Alpine White, Tuscany Blue और Volcanic Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक प्रदान कर रही है। इसके अलावा Infinix Note 12 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को Snokor XE 18 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड 1099 रुपये की कीमत के 1 रुपये मिलेंगे।
 

Infinix Note 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Note 12 Pro में 6.7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर 6nm MediaTek Dimensity G99 SoC प्रोसेसर है। स्टोरेज की बात करें तो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो इन स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और एआई लेंस दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। सेंसर की बात करें तो इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, जी-सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, ई-कंपास सेंसर, ई-कंपास और प्रोक्सिमिटी सेंसर है। इसमें बायोमैट्रिक सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 5,000mAh दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 164.39, चौड़ाई 76.52, मोटाई 7.8mm और वजन 192 ग्राम है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 10.6 पर काम करता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »