Infinix ने लॉन्च किया Infinix Note 30i, 64 मेगापिक्सल का कैमरा

इसमें MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB +8 GB का एक्सटेंडेड RAM और 256 GB तक की स्टोरेज मिलेगी

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मई 2023 18:53 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी है
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 XOS 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है

Photo Credit: इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Infinix ने Infinix Note 30i को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB +8 GB का एक्सटेंडेड RAM और 256 GB तक की स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर सेटअप है। यह कंपनी की वेबसाइट और अन्य पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है और इसे Variable Gold, Obsidian Black और Impression Green कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

Infinix Note 30i के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.66 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। कंपनी ने इसमें MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB तक LPDDR4x RAM दिया है जिसे यूजर्स बिना इस्तेमाल की गई इनबिल्ट स्टोरेज से 8 GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 XOS 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। कंपनी ने इसमें JBL के डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए हैं। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। हालांकि, इसके दो अन्य सेंसर्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा एक पंच-होल कटआउट में है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में Infinix Hot 30i को लॉन्च किया था। यह Infinix Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन है। इसमें 8 GB का RAM और ऑक्टाकोर MediaTek G37 SoC दिया गया है। इसका 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसे डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्ल और मिरर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड  XOS 12 पर चलता है और इसमें 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले में पांडा ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है और यह 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। इसकी मेमोरी को बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज से वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.66 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.