Infinix ने लॉन्च किया Hot 50 Pro, 5,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है
  • इसके डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने Hot 50 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी की Hot सीरीज के नए स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया गया है। इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। 

हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस और बिक्री के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन को Glacier Blue, Titanium Grey और Sleek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाले Hot 50 Pro में 6.78 इंच फुल HD+ (1,080x2,436 पिक्सल) AMOLED IPS LTPS डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 है। इसमें 8 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें Infinix के AI फीचर्स इंटीग्रेटेड हैं। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC, Wi-Fi, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इनमें ई-कम्पास, गायरोस्कोप, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Hot 50 Pro की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने पहले क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Zero Flip को लॉन्च किया था। इसमें 6.9 इंच का LTPO AMOLED इनर डिस्‍प्‍ले है। इस स्मार्टफोन में 3.64 इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8020 है। Infinix के Zero Flip में 50 मेगापिक्सल के दो आउटर कैमरा दिए गए हैं। यह नए Android 14 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए दो Android OS वर्जन अपग्रेड और तीन साल के सिक्‍योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने का वादा किया है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 512 GB वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये का है। यह ब्‍लॉसम ग्‍लो और रॉक ब्‍लैक कलर्स में उपलब्ध है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.