Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच Active Matrix LED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच IPS LCD डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था

हाल ही में इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था

Photo Credit: Infinix

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने हाल ही में Infinix Hot 70 Pro 5G को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था। भारत में भी इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Infinix ने इस स्मार्टफोन के देश में लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने दावा किया है कि भारत में Infinix Hot 70 Pro 5G को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को भी इन कलर्स में लाया गया है। 

इस टिप्सटर ने Infinix Hot 70 Pro 5G की इमेजेज को शेयर किया है। इस स्मार्टफोन में वर्टिकल तौर पर फिक्स्ड रियर कैमरा यूनिट है। इसमें तीसरे कैमरा के साथ Active Matrix Cube LED डिस्प्ले है। इस कस्टमाइज किए जा सकने वाले मिनी डिस्प्ले में अलर्ट्स, नोटिफिकेसंस और एनिमेशंस को देखा जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है। Infinix Hot 70 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में लोकेशन के आधार पर 5,600 mAh या 6,000 mAh की बैटरी है। इसकी बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

भारत में पिछले महीने Infinix Note 60 Pro को Frost Silver और Mist Titanium के दो नए कलर्स में पेश किया गया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स के विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के नए कलर्स उन कस्टमर्स के लिए हैं जो मैटेलिक फिनिश को पसंद करते हैं। हालांकि, Infinix Note 60 Pro के हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच Active Matrix LED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Infinix Note 60 Pro की रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.