Infinix Hot 7 Pro में हैं 6 जीबी रैम और चार कैमरे, कीमत होगी 10,000 रुपये से कम

Infinix Hot 7 Pro को जून में लॉन्च किया जाएगा। इनफिनिक्स के इस फोन में 2 रियर कैमरे और 2 फ्रंट कैमरे होंगे। 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

Infinix Hot 7 Pro में हैं 6 जीबी रैम और चार कैमरे, कीमत होगी 10,000 रुपये से कम

Infinix Smart 3 Plus (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो को इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है
  • Infinix Hot 7 Pro में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी
  • कंपनी की कोशिश दमदार स्पेसिफिकेशन के ज़रिए ग्राहकों को लुभाने की है
विज्ञापन
Infinix Mobile इस महीने भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 7 Pro लॉन्च करेगी। कंपनी के इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर जो जानकारी मिली है वो ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर ज़रूर खींचेगा। आधिकारिक जानकारी मिली है कि Infinix Hot 7 Pro की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। यह 6 जीबी रैम के साथ आएगा। अन्य खासियतों की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो चार कैमरे, 64 जीबी स्टोरेज, मेटल डिज़ाइन और बड़ी बैटरी के साथ आएगा।

देखा जाए तो इनफिनिक्स को इस किस्म के प्रयोग के लिए जाना जाता है। बीते महीने ही कंपनी ने Infinix S4 को मार्केट में उतारा था। इनफिनिक्स एस4 की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे, फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच से लैस है। इस हैंडसेट की कीमत 8,999 रुपये है। कंपनी इसी किस्म की रणनीति Infinix Hot 7 Pro के साथ आजमाने वाली है।

बताया गया है कि Infinix Hot 7 Pro को जून में लॉन्च किया जाएगा। इनफिनिक्स के इस फोन में 2 रियर कैमरे और 2 फ्रंट कैमरे होंगे। 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। कागज़ी तौर पर दमदार स्पेसिफिकेशन वाले इस हैंडसेट की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।

मज़ेदार बात है कि इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो को इंडोनेशियाई मार्केट में बीते महीने ही लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 6.2 इंच के एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह एंड्रॉयड 9 पाई से लैस है। संभव है कि कंपनी इसी फोन को भारत में भी लाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »