Infinix Hot 50 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन सीरीज में Infinix Hot 50 4G, Hot 50 Pro, Hot 50 Pro+ और Hot 50i भी शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 19:16 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 5 सितंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा
  • इसे ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है
  • कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे थिन स्मार्टफोन होगा

इस स्मार्टफोन को TÜV SÜD सर्टिफिकेशन मिला है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का  Hot 50 5G अगले महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का कंपनी ने खुलासा किया है। इससे पहले Infinix ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी थी। इस स्मार्टफोन सीरीज में Infinix Hot 50 4G, Hot 50 Pro, Hot 50 Pro+ और Hot 50i भी शामिल हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि Infinix Hot 50 5G को 5 सितंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसकी थिकनेस 7.8 mm की होगी। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे थिन स्मार्टफोन होगा। इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, Infinix ने इसके मिड-रेंज में होने का संकेत दिया है। इसे ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 'वेट टच' फीचर के साथ होगा जिससे इसे स्क्रीन के कुछ गीला होने पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे TÜV SÜD सर्टिफिकेशन भी मिला है। 

Infinix Hot 50 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 होगा। इसे 4 GB और 8 GB के RAM के विकल्पों और 128 GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। हाल ही में Infinix ने ZeroBook Ultra लैपटॉप को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 9 तक दिए गए हैं। यह लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ है। ZeroBook Ultra विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले है। इस लैपटॉप की 70 Wh की बैटरी को USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 W पर चार्ज किया जा सकता है। 

ZeroBook Ultra के Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 59,990 रुपये, Core Ultra 7 का 69,990 रुपये और Core Ultra 9 वाले वेरिएंट का 84,990 रुपये का है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 1,920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसकी स्क्रीन का 178 डिग्री व्युइंग एंगल है। इसमें Intel Core Ultra 9 तक प्रोसेसर Intel Arc ग्राफिक्स के साथ है। इस लैपटॉप में 32 GB तक का LPDDR5X RAM है। यह गेमिंग के लिए 60 fps दे सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए ICE Storm 2.0 कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस लैपटॉप में वीडियो कॉल के लिए फुल HD वेबकैम है। इसकी 70Wh की बैटरी 100 W एडैप्टर के इस्तेमाल से फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.