Infinix Hot 40 Pro आया 8GB रैम, MediaTek Helio G99 चिप के साथ Google Play Console पर नजर!

Infinix Hot 40 सीरीज लॉन्च के नजदीक बताई जा रही है।

Infinix Hot 40 Pro आया 8GB रैम, MediaTek Helio G99 चिप के साथ Google Play Console पर नजर!

Infinix Hot 40 सीरीज से पहले कंपनी ने Infinix Hot 30 5G (फोटो में) को लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 40 Pro में MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है।
  • यह 5जी को सपोर्ट नहीं करेगा, ऐसा कहा गया है।
  • Infinix Hot 40i को सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Infinix Hot 40 सीरीज इन दिनों अफवाहों में दिखने लगी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे लॉन्च भी किया जा सकता है। सीरीज में कंपनी के Infinix Hot 40, Hot 40i, और Hot 40 Pro स्मार्टफोन मॉडल आने की संभावना है। इतना ही नहीं, इन्हें अब एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। जिसमें इनके कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी पता चलता है। सीरीज में MediaTek Helio G99 SoC आने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Infinix Hot 40 सीरीज लॉन्च के नजदीक बताई जा रही है। सीरीज के कथित तीनों स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है। MyFixGuide के अनुसार, लिस्टिंग में इस सीरीज के स्मार्टफोन का एक महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन पता चलता है। Infinix Hot 40 सीरीज तीनों ही कथित स्मार्टफोन Infinix Hot 40, Hot 40i, और Hot 40 Pro के प्रोसेसर की जानकारी यहां पर मिल जाती है। बेस मॉडल में MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। यानी कि इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी नहीं मिलने वाली है। 

Infinix Hot 40 में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन (2460×1080) बताया गया है। यह 8 जीबी रैम के साथ आने वाला है। इसमें Android 13 OS देखने को मिल सकता है। Infinix Hot 40 Pro में MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। यह भी 5जी को सपोर्ट नहीं करेगा, ऐसा कहा गया है। फोन में 8 जीबी रैम बताई गई है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिलने वाला है जिसमें (2460×1080) पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्टेड होगा।  

Infinix Hot 40i को सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल बताया जा रहा है जिसमें UNISOC T606 चिपसेट देखने को मिलने वाला है। फोन में 4 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। यह फोन भी Android 13 OS पर चलेगा। लेकिन इसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा जिसमें 1612×720 पिक्सल सपोर्ट देखने को मिलेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »