भारत में स्मार्टफोन मार्केट को बड़ा झटका, पहली तिमाही में सेल्स 20 प्रतिशत गिरी

पहली तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट पर डिमांड में कमी और इनवेंटरी अधिक होने का असर पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023 21:41 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में इस मार्केट में छह प्रतिशत की कमी हुई थी
  • Samsung ने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ अपनी पहला स्थान बरकरार रखा है
  • चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स Oppo और Vivo का क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान है

देश में कस्टमर्स महंगे स्मार्टफोन्स पर खर्च करने के लिए तैयार हैं

पिछले कुछ वर्षों से तेजी से बढ़ रहे स्मार्टफोन मार्केट पर इकोनॉमिक स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों का असर पड़ रहा है। भारत में इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत घटी है। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में इस मार्केट में छह प्रतिशत की कमी हुई थी। 

मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के स्मार्टफोन मार्केट पर डिमांड में कमी और इनवेंटरी अधिक होने का असर पड़ा है। हालांकि, दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ अपनी पहला स्थान बरकरार रखा है। सैमसंग ने पहली तिमाही में लगभग 63 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स Oppo और Vivo का क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान है। इन दोनों कंपनियों का मार्केट शेयर लगभग 18 प्रतिशत का था। चीन की ही Xiaomi ने 16 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। 
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कस्टमर्स महंगे स्मार्टफोन्स पर खर्च करने के लिए तैयार हैं। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने हैंडसेट्स में फीचर्स को बढ़ाना होगा। पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इस एक्सपोर्ट में iPhone बनाने वाली Apple की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। 

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने बताया है, "अधिक एक्सपोर्ट के बिना कोई इकोनॉमी या सेक्टर ग्रोथ नहीं कर सकता। पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट 100 प्रतिशत बढ़ा है। यह 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट भी 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 1,85,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।" केंद्र सरकार ने देश से मोबाइल फोन के एक्सपोर्ट के लिए 10 अरब डॉलर (लगभग 81,900 करोड़ रुपये) का लक्ष्य रखा था। एपल की इस एक्सपोर्ट में लगभग आधी हिस्सेदारी रही। कंपनी ने लगभग 5.5 अरब डॉलर (लगभग 45,000 करोड़ रुपये) के मेड इन इंडिया आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। मोबाइल फोन के एक्सपोर्ट में Samsung की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत होने का अनुमान है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.