Apple डिवाइस चलाने वाले यूजर्स के लिए सरकार का हाई अलर्ट! पुराने iOS और macOS में बड़ा सिक्योरिटी रिस्क, ऐसे बचें

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, ये खतरा उन यूजर्स पर ज्यादा है जो एक से ज्यादा Apple डिवाइस यूज करते हैं, यानी पूरा इकोसिस्टम।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 16:40 IST
ख़ास बातें
  • ये खतरा उन यूजर्स पर ज्यादा है जो एक से ज्यादा Apple डिवाइस यूज करते हैं
  • “अनऑथोराइज्ड एक्सेसस”, “डेटा थेफ्ट”, “सिस्टम का कंट्रोल लॉस” जैसे खतरे
  • Apple ने खामियों के लिए लेटेस्ट अपडेट और सिक्योरिटी पैच रिलीज कर दिए हैं

Photo Credit: Apple

अगर आपके पास Apple का कोई भी डिवाइस है और आपने हाल ही में उसे अपडेट नहीं किया है, तो ये खबर आपको नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Apple यूजर्स के लिए हाई रिस्क लेवल की सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है। इस वॉर्निंग में कहा गया है कि iPhone, iPad, MacBook, Apple TV और Safari ब्राउजर समेत कई डिवाइसेज में ऐसी खामियां हैं, जिनका फायदा उठाकर अटैकर आपकी डिवाइस को हैंग कर सकता है, डेटा चोरी कर सकता है या फिर डिवाइस का पूरा कंट्रोल ले सकता है।

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, ये खतरा उन यूजर्स पर ज्यादा है जो एक से ज्यादा Apple डिवाइस यूज करते हैं, यानी पूरा इकोसिस्टम। वॉर्निंग में साफ कहा गया है कि अगर आपने अपने डिवाइस को अपडेट नहीं किया है, तो “अनऑथोराइज्ड एक्सेसस”, “डेटा थेफ्ट”, “सिस्टम का कंट्रोल लॉस” और “डिनायल ऑफ सर्विस” जैसी चीजें हो सकती हैं।
Advertisement

सरकार की इस एडवाइजरी के मुताबिक, पुराने iOS, iPadOS, macOS, Safari, Xcode, tvOS और visionOS वर्जन इस खतरे की चपेट में हैं। इनमें Safari 18.4 से पहले के वर्जन, iOS 18.4 से पहले, MacOS Sequoia 15.4 से पहले जैसे कई वर्जन शामिल हैं।

बचने का तरीका क्या है?
Advertisement
Apple ने इन सब खामियों के लिए लेटेस्ट अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच रिलीज कर दिए हैं। CERT-In की सलाह है कि यूजर्स Settings > Software Update में जाकर जल्द से जल्द नया अपडेट इंस्टॉल करें। साथ ही, किसी भी अनजान फाइल या लिंक को ओपन करने से बचें, खासकर ईमेल या मैसेज के जरिए आने वाली चीजों से।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CERT In, Apple, Apple devices
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.