अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन्स अब मेड इन इंडिया

अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में चीन में शिपमेंट्स के लिहाज से चीन की हिस्सेदारी घटकर लगभग 25 प्रतिशत रह गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 60 प्रतिशत से अधिक की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जुलाई 2025 18:16 IST
ख़ास बातें
  • इसका बड़ा कारण Apple का भारत में अपने iPhones की असेंबलिंग बढ़ाना है
  • अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में चीन की हिस्सेदारी काफी कम हुई है
  • एपल की सप्लायर Foxconn ने भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग को बढ़ाया है

इस मार्केट में चीन की हिस्सेदारी में काफी गिरावट हुई है

दुनिया के बड़े मार्केट्स में शामिल अमेरिका में बिकने वाले स्मार्टफोन्स मेड इन इंडिया हैं। अमेरिका में स्मार्टफोन्स के सबसे बड़े सोर्स के तौर पर भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। इसका बड़ा कारण Apple का भारत में अपने iPhones की असेंबलिंग बढ़ाना है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में अमेरिका को एक्सपोर्ट किए गए स्मार्टफोन्स का पहली बार भारत सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरर रहा है। 

Bloomberg की रिपोर्ट में मार्केट रिसर्च फर्म Canalys के डेटा के हवाले से बताया गया है कि दूसरी तिमाही में अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में भारत में असेंबलिंग वाले हैंडसेट्स की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की थी। इसके बाद वियतनाम का दूसरा स्थान है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का वियतनाम में बड़ा मैन्युफैक्चरिंग बेस है। अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में शिपमेंट्स के लिहाज से चीन की हिस्सेदारी घटकर लगभग 25 प्रतिशत रह गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 60 प्रतिशत से अधिक की थी। Canalys की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बदलाव के पीछे भारत में एपल का मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना एक प्रमुख कारण है। 

अमेरिका में मेड इन इंडिया डिवाइसेज की वॉल्यूम पिछली तिमाही में तिगुनी से अधिक बढ़ी है। Canalys के सीनियर एनालिस्ट, Runar Bjorhovde ने बताया, "एपल ने पहली तिमाही के अंत में अपनी इनवेंटरी को तेजी से बढ़ाया था और इस लेवल को दूसरी तिमाही में भी बरकरार रखा है।" एपल और कुछ अन्य स्मार्टफोन मेकर्स ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा भारत में शिफ्ट किया है। इसके अलावा वियतनाम भी एक बड़ा स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर बन रहा है। स्मार्टफोन कंपनियों की इस स्ट्रैटेजी का उद्देश्य टैरिफ और भू-राजनीतिक तनाव जैसे जोखिमों से बचना है। 

हालांकि, अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump इससे नाराज है। ट्रंप ने स्मार्टफोन मेकर्स से अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने को कहा है। एपल के आईफोन्स की अधिकतर मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है और इसके पास अमेरिका में कोई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं है। ट्रंप की ओर से दबाव के बाद एपल ने अमेरिका में वर्कर्स की हायरिंग बढ़ाने और अगले चार वर्षों में लगभग 500 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का वादा किया है। कंपनी की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग को बढ़ाया है। हाल ही में  फॉक्सकॉन ने एक नई फैक्टरी भी शुरू की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.