भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी

दुनिया में स्मार्टफोन्स का भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। एपल की iPhone 16 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 फरवरी 2026 23:06 IST
ख़ास बातें
  • देश में कस्टमर्स महंगे स्मार्टफोन्स की अधिक खरीदारी कर रहे हैं
  • भारत में पिछले वर्ष आईफोन 16 सबसे अधिक बिक्री वाला स्मार्टफोन रहा है
  • कंपनी ने बताया है कि वह मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी

एपल की योजना तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की भी है

देश में पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष में स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के लिहाज से वर्ष-दर-वर्ष आधार पर एक प्रतिशत और वैल्यू में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की वैल्यू में हिस्सेदारी बढ़कर रिकॉर्ड 28 प्रतिशत हो गई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में कस्टमर्स महंगे स्मार्टफोन्स की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। दुनिया में स्मार्टफोन्स का भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल की iPhone 16 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा फाइनेंसिंग के विकल्पों और ट्रेड-इन ऑफर्स के साथ कंपनी ने स्मार्टफोन्स के मार्केट में वैल्यू के लिहाज से अपना सबसे अधिक शेयर हासिल किया है। भारत में पिछले वर्ष आईफोन 16 सबसे अधिक बिक्री वाला स्मार्टफोन रहा है। 

प्रीमियम स्मार्टफोन्स (30,000 रुपये से अधिक) की कैटेगरी में लगभग दो-तिहाई खरीदारी फाइनेंसिंग के जरिए होती है। देश में एपल की अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है। कंपनी ने बताया है कि वह मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी। फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही के लिए अर्निंग्स कॉल में एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Tim Cook ने बताया था कि कंपनी की मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने की योजना है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर नोएडा में शुरू किया था। देश में कंपनी ने पहला स्टोर मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में शुरू किया था। 

कुक ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। एपल की योजना तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की भी है। भारत में कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। देश में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की Tata Electronics की फैक्टरियों में iPhones की असेंबलिंग होती है। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। देश में कंपनी के AirPods की मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.