• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हाइव मोबिलिटी मे लॉन्च किए दो नए 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें कीमत

हाइव मोबिलिटी मे लॉन्च किए दो नए 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें कीमत

हाइव मोबिलिटी मे लॉन्च किए दो नए 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें कीमत
विज्ञापन
हाइव मोबिलिटी नाम की एक नई कंपनी ने दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। 4जी स्मार्टफोन हाइव बज़ और हाइव स्टॉर्म को भारत में क्रमशः 13,999 रुपये और 13,999 रुपये में मिलेंगे। दोनों स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर अमेज़न, फ्लिपकार्ट, गैजेट 360 और स्नैपडील पर 22 जून से मिलेंगे। देशभर में कहीं भी मुफ्त पिक एंड ड्रॉप की सर्विस के साथ कंपनी स्मार्टफोन के साथ एक साल का इंश्योरेंस दे रही है।

हाइव बज़ स्मार्टफोन में हाइव स्टॉर्म से ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) पिक्सल रिजॉल्यूशन का 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ का ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है। हाइव के इस स्मार्टफोन में 3 जीबी डीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 48 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (144 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।
 

हाइव का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसे एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर अपग्रेड किया जा सकता है। फोन में सोनी एक्जमॉर आरएस सेंसर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन का डाइमेंशन 151 x 72.8 x 10.4 मिलीमीटर है। फोन में टचटूकाल तकनीक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन आईपीएक्स4 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि एक्वारेस वाटर रेजिस्टेंस है।

हाइव के इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे जरूरी फीचर दिेए गए हैं। फोन में 2500 एमएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ट्विलाइट ब्लैक, मि़डनाइट ब्लू और सनसेट वाइन कलर में उपलब्ध होगा।

अब बात हाइव स्टॉर्म स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की तो इसमें (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्पेल है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर 64-बिट मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (80 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।
 

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में सैमसंग आईसोसेल सेंसर, पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसे एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर अपग्रेड किया जा सकता है।

हाइव स्टॉर्म स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142.5 x 71.4 x 8.7 मिलीमीटर है। फोन में 2000 एमएएच की बैटरी है। 4जी एलटीई के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर सपोर्ट करता है। यह फोन स्नो व्हाइट और मिस्टिक ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »