Huawei Y5 Prime (2018) लॉन्च, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाले इस फोन में है फेस अनलॉक

हुवावे ने चुपचाप ही अपनी वाई सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हम बात कर रहे हैं हुवावे वाई5 प्राइम (2018) की।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 21 मई 2018 11:44 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई5 प्राइम (2018) कंपनी की वेबसाइट पर किया गया लिस्ट
  • Huawei Y5 Prime (2018) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई पर चलता है

Huawei Y5 Prime (2018) की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ

हुवावे ने चुपचाप ही अपनी वाई सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हम बात कर रहे हैं हुवावे वाई5 प्राइम (2018) की। दरअसल, यह स्मार्टफोन हुवावे की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जो इशारा है कि इससे जल्द ही पर्दा उठाया जाएगा। Huawei Y5 Prime (2018) के स्पेसिफिकेशन तो सार्वजनिक हो गए हैं, लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गौर करने वाली बात है कि Huawei Y5 Prime (2018) स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं जो सिम स्लॉट पर आधारित हैं।

इस हैंडसेट के फीचर हाल ही में लॉन्च किए गए Honor Play 7 से काफी मेल खाते हैं। हुवावे के सब ब्रांड ने चीन में हॉनर प्ले 7 को 599 चीनी युआन (करीब 6,400 रुपये) में लॉन्च किया था। ऐसे में हम हुवावे वाई5 प्राइम की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। हुवावे वाई5 प्राइम (2018) में यूज़र को 5.45 इंच डिस्प्ले, फेस अनलॉक और एंड्रॉयड 8..1 ओरियो पर मिलेगा। Huawei Y5 Prime (2018) को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में लिस्ट किया गया है।
 

Huawei Y5 Prime (2018) स्पेसिफिकेशन

हमने आपको पहले ही बताया है कि Huawei Y5 Prime (2018) के दो वेरिएंट हैं। एक सिंगल सिम वाला और दूसरा डुअल सिम वाला। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि हैंडसेट में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि, यह 2 जीबी रैम के साथ आएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई5 प्राइम (2018) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर भी है, लेकिन इसे अगले अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा। हुवावे वाई5 प्राइम (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

हुवावे वाई5 प्राइम (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बार में हुवावे का 62 घंटे तक के म्यूज़िक प्लेबैक और 13 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका वज़न 142 ग्राम है और डाइमेंशन 146.5x70.9x8.3 मिलीमीटर।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. 10,001 mAh बैटरी वाला Realme लेटेस्ट फोन खरीदें 4 हजार से ज्यादा सस्ते में! यहां आया तगड़ा ऑफर
  4. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  7. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें की
  8. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  9. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  11. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  12. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. 20800mAh बैटरी के साथ Baseus ने लॉन्च किया 145W चार्जिंग वाला पावरबैंक, जानें कीमत
  2. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 10,001 mAh बैटरी वाला Realme लेटेस्ट फोन खरीदें 4 हजार से ज्यादा सस्ते में! यहां आया तगड़ा ऑफर
  4. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  5. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  6. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  7. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  8. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  9. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  10. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.