Huawei ने ग्लोबल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 15 Max लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Huawei
Huawei Nova 15 Max में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Huawei ने ग्लोबल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 15 Max लॉन्च कर दिया है। Nova 15 Max के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 8500mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 40W हुवावे सुपरचार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Huawei Nova 15 Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Huawei Nova 15 Max की कीमत यूरोप में 449 यूरो (लगभग 49,825 रुपये) होगी। नोवा 15 मैक्स ब्लश गोल्ड, लेक सियान और गोल्डन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। संयुक्त अरब अमीरात में इस फोन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है और जल्द ही ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Huawei Nova 15 Max में 6.84 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756×1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन 8500mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 40W हुवावे सुपरचार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इस फोन में 90°+ अल्ट्रा वाइड साउंड फील्ड के साथ सिममैट्रिकल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 15 Max के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.3 मिमी, चौड़ाई 78 मिमी, मोटाई 7.98 मिमी और वजन 232 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, AGPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, QZSS, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट