• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • दो रियर कैमरे और होल पंच डिस्प्ले वाले एक Huawei स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

दो रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले वाले एक Huawei स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

Huawei के नए फोन को TENAA पर ART-TL00x मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन होल-पंच डिस्प्ले वाला है। फोन के निचले हिस्से पर पतला चिन भी है।

दो रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले वाले एक Huawei स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर हो सकता है इस हुवावे स्मार्टफोन में
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है हुवावे के इस फोन में
  • इस Huawei फोन में 3,900 एमएएच की बैटरी होगी
विज्ञापन
एक हुवावे फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। जानकारी सामने आई है कि यह Huawei स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप से लैस है। बता दें कि कंपनी का पहला होल-पंच डिस्प्ले वाला फोन हुवावे नोवा 4 है जिसे बीते साल दिसंबर में पेश किया गया था। इसके बाद हुवावे नोवा 5आई को लॉन्च किया गया। अब इस नए फोन में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद है। साफ नहीं है कि यह हुवावे की नोवा सीरीज़ का नया फोन है या कंपनी नई सीरीज़ लाने की तैयारी कर रही है।

Huawei के नए फोन को TENAA पर ART-TL00x मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन होल-पंच डिस्प्ले वाला है। फोन के निचले हिस्से पर पतला चिन भी है। इसमें पिछले हिस्से पर बायीं तरफ किनारे पर दो कैमरे हैं और बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। इस हुवावे फोन में दायें किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन हैं। दायें किनारे पर सिम कार्ड ट्रे के लिए जगह है। फोन में कोई रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। अन्य फीचर्स को देखकर लगता है कि यह एंट्री-स्तर का हैंडसेट है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। संभव है कि यह नोवा 5 सीरीज़ का फोन है। यह हमारी तरफ से कयास मात्र है।

TENAA लिस्टिंग से फोन के कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। इसे 6.39 इंच के एचडी (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि इस Huawei फोन में 3,900 एमएएच की बैटरी होगी। टीना लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले प्लेफुलड्रॉयड द्वारा दी गई।

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस फोन के बारे में आधिकारिक जानकारी देगी। फोन दिखने में हाल ही में लॉन्च किए गए Honor Play 3 जैसा है। लेकिन इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि हॉनर प्ले 3 तीन कैमरे के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, TENAA
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »