Huawei के अगले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT 2 में हो सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी

कंपनी के Mate XT Ultimate Design की तुलना में Mate XT 2 में अपग्रेडेड चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2025 18:06 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी के Mate XT Ultimate Design की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में Kirin 9020 चिपसेट हो सकता है
  • इसमें Mate XT Ultimate Design के समान स्क्रीन रिजॉल्यूशन हो सकता है

इस स्मार्टफोन के हार्डवेयर में भी सुधार किया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei का अगला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT 2 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Huawei Mate XT Ultimate Design की जगह लेगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Mate XT 2 को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा बताया गया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन की सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें यूजर्स को एक लो-ऑर्बिट सैटेलाइट के जरिए टेक्स्ट मैसेज मिल सकते हैंऔर भेजे जा सकते हैं। 

कंपनी के Mate XT Ultimate Design की तुलना में Mate XT 2 में अपग्रेडेड चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9020 चिपसेट हो सकता है। Mate XT Ultimate Design के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में Kirin 9010 चिपसेट था। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि कंपनी का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष की दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा। इसे Mate XT 2 कहा जा सकता है। इसमें Mate XT Ultimate Design के समान स्क्रीन रिजॉल्यूशन हो सकता है। हालांकि, इसमें चिपसेट और कैमरा के अपग्रेड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के हार्डवेयर में भी सुधार किया जा सकता है। 

इस वर्ष फरवरी में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Mate XT Ultimate Design को रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus, Tecno और Vivo जैसी कुछ स्मार्टफोन कंपनियों ने भी इस सेगमेंट में अपने मॉडल लॉन्च किए हैं। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4.2

रिज़ॉल्यूशन

1008x2232 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.