हुवावे पी9 लाइट लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल का कैमरा

हुवावे पी9 लाइट लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
हुवावे ने अपने पी9 स्मार्टफोन के तीसरे वेरिएंट पी9 लाइट को लॉन्च कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे पी9 लाइट को जर्मनी में आधिकारिक तौर पर 299 यूरो ( करीब 22,500 रुपये) में लॉन्च किया गया। और इसकी बिक्री मई महीने से शुरू होगी।

इस हैंडसेट को लॉन्च करने की जानकारी जर्मन वेबसाइट टेलटेरिफ द्वारा दी गई। हुवावे पी9 लाइट के कई स्पेसिफिकेशन हुवावे पी9 वाले ही हैं, हालांकि कुछ अंतर भी हैं। हुवावे पी9 की तरह पी9 लाइट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित हुवावे पी9 लाइट में इमोशन 4.1 यूआई का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट ऑक्टा-कोर (1.7 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर + 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर) किरिन 650 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

पी9 लाइट स्मार्टफोन में हुवावे पी9 और पी9 प्लस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद नहीं है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। याद रहे कि हुवावे पी9 और पी9 प्लस 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे के साथ आते हैं।

हुवावे पी9 और पी9 प्लस की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में मौजूद है। पी9 लाइट को पावर देने का काम करती है 3000 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन एलटीई कैट. 6 सपोर्ट के साथ आता है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, जीपीआरएस/ एज, 3जी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

अफसोस की बात यह है कि हुवावे पी9 लाइट को यूरोप के बाहर अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »