हुवावे पी9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में होंगे दो रियर कैमरे

हुवावे पी9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में होंगे दो रियर कैमरे
विज्ञापन
हुवावे ने पिछले हफ्ते ही पुष्टि की थी कि वह इस साल 6 अप्रैल को लंदन में एक इवेंट आयोजित करेगी। इवेंट में कंपनी के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी9 को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

अब चीन की इस कंपनी ने हुवावे पी9 स्मार्टफोन का पहला आधिकारिक टीज़र जारी किया जिससे पुष्टि हुई है कि यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। हुवावे के कंज्यूमर बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट झू पिंग ने वीबो पर पोस्ट किया, ''पी9, मोबाइल फोन की फोटोग्राफी बदलने वाला है! शानदार''
 
huawei_p9_teaser

इससे पहले हुवावे ने लॉन्च इवेंट के इनवाइट में डुअल कैमरा सेटअप की जानकारी दी थी। इनवाइट में लिखा था, "दुनिया को देखने का तरीका बदलने वाला है" यह हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद होने की ओर इशारा करता है।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पी9 के चार वेरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद है। ये पी9, पी9 लाइट, पी9 इनहांस्ड वर्ज़न और पी9 मैक्स होंगे।  चौथे वेरिएंट में बड़े स्क्रीन, ज्यादा रैम और स्टोरेज होने की जानकारी सामने आई है। हुवावे पी9 के चौथे वेरिएंट में बेहतर कैमरे होने का भी पता चला है। हैंडसेट के रियर हिस्से में 12 मेगापिक्सल सेंसर वाले दो रियर कैमरा होंगे। यह पोस्ट-कैपचर, एपरचर एडजस्टमेंट और अन्य फिल्टर विकल्प के साथ आएगा।

डुअल-कैमरा सेटअप की पुष्टि हुवावे पी9 की लीक हुई तस्वीरों से भी हुई है। नए स्मार्टफोन का डिजाइन पुराने वाले वर्ज़न जैसा ही है। कैमरे हैंडसेट के रियर हिस्से में ऊपर की तरफ किनारे पर हैं। इसमें डुअल-एलईडी फ्लैश भी है।

हैंडसेट में किरिन 950 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3900 एमएएच की बैटरी होने का पता चला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »