50MP प्राइमरी कैमरे व किरिन 990 प्रोसेसर के साथ Huawei P40 4G लॉन्च, जानें कीमत

हुवावे पी40 4जी फोन की कीमत चीन में CNY 3,988 (लगभग 45,250 रुपये) है, जिसमें आपको इसका इकलौता 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 मार्च 2021 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P40 4G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • हुवावे पी40 4जी ऑक्टा-कोर किरिन 990 प्रोसेसर से लैस है
  • Huawei P40 5G फोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था

Huawei P40 4G में डार्क ब्लू और फोरेस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Huawei P40 4G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि Huawei P40 5G के जैसे स्पेसिफिकेशन से लैस है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जबकि रैम व स्टोरेज में आपको सिंगल विकल्प में मिलेगा। हुवावे पी40 4जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फ्रंट में कंपनी ने सेल्फी कैमरा और इन्फ्रारेड सेंसर का कॉम्बिनेशन दिया है, जो कि कैप्सूल आकार के कटआउट में स्थित है। इसमें चारों तरफ स्लिम बेजल्स दिए गए हैं। यह  Huawei P40 सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है, जिसमें Huawei P40 5G, Huawei P40 Pro 5G और Huawei P40 Pro+ 5G स्मार्टफोन शामिल हैं।
 

Huawei P40 4G price, availability

हुवावे पी40 4जी फोन की कीमत चीन में CNY 3,988 (लगभग 45,250 रुपये) है, जिसमें आपको इसका इकलौता 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Huawei P40 4G में डार्क ब्लू और फोरेस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन मिलेंगे। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग JD.com पर शुरू हो चुकी है। हालांकि, इसकी सेल कल 2 मार्च से शुरू होगी।
Advertisement

Huawei ने फिलहाल हुवावे पी40 4जी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Huawei P40 4G specifications

जैसे कि हमने बताया हुवावे पी40 4जी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन 5जी वेरिएंट जैसे ही है, जो कि पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था। डुअल-सिम (नैनो) हुआवे पी40 4जी में 6.1 इंच (1,080x2,340 पिक्सल) का ओलेड पैनल डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर किरिन 990 प्रोसेसर से लैस है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो, Huawei P40 4G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.9 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल सेंसर है। इसमें 16-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल सेंसर और एक इन्फ्रारेड सेंसर शामिल है। इन दिनों सेंसर को एक कैप्सूल के आकार के होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है।

स्टोरेज के लिए, हुआवे पी40 4जी में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। Huawei P40 4G में 3,800 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो कि 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन का डायमेंशन 148.9x71.06x8.5mm है और इसका वज़न 175 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.