Huawei P30 में तीन रियर कैमरे होने का दावा

जानकारी मिली है कि Huawei P30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इनमें से एक सेंसर 40 मेगापिक्सल का होगा। यह सेंसर 5x लॉसलेस ज़ूम से लैस होगा।

Huawei P30 में तीन रियर कैमरे होने का दावा
ख़ास बातें
  • Huawei P30 सीरीज़ को कैमरा क्षमता के लिए जाना जाएगा
  • Huawei P30 में एक 40 मेगापिक्सल सेंसर होगा
  • Huawei P30 Pro की ग्राफिक्स से बनी एक तस्वीर सामने आई है
विज्ञापन
Huawei की P30 सीरीज़ से अगले साल पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। हाल ही में Huawei P30 Pro वेरिएंट के कवर के रेंडर्स सार्वजनिक हुए थे। ग्राफिक्स से बनी इन तस्वीरों से साफ हो गया था कि Huawei P30 Pro वेरिएंट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर होगा। अब हुवावे पी30 के बारे में जानकारी सामने आई है। जानकारी मिली है कि Huawei P30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इनमें से एक सेंसर 40 मेगापिक्सल का होगा। यह सेंसर 5x लॉसलेस ज़ूम से लैस होगा। दूसरी तरफ, Huawei P30 Pro की ग्राफिक्स से बनी एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में चार रियर कैमरों वाले सेटअप और वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच की झलक मिली है।

नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्वीट करके जानकारी दी कि हुवावे पी30 में तीन रियर कैमरे होंगे। याद रहे कि Huawei P20 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था। Huawei P30 में एक 40 मेगापिक्सल सेंसर होगा। यह 5x लॉसलेस ज़ूम को सपोर्ट करेगा। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

अगर यह जानकारी सही है तो Huawei P30 सीरीज़ को कैमरा क्षमता के लिए जाना जाएगा। क्योंकि इस सीरीज़ के शुरुआती वेरिएंट में Huawei P20 Pro वाले स्पेसिफिकेशन दिए जाने की उम्मीद है। याद रहे कि Huawei P20 Pro के कैमरे DxOMark चार्ट्स में सबसे ज़्यादा मार्क्स मिले हैं। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। एक 8 मेगापिक्सल सेंसर है, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ। इसके साथ 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है और तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है।

Huawei P30 Pro वेरिएंट के कवर की तस्वीरें पिछले हफ्ते ही सामने आईं थीं। P30 Pro में 38 मेगापिक्सल का Sony IMX607 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। यह एक्समॉर आरएस इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। खबर है कि इसमें ओलेड कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा।

Huawei P30 Pro की ताज़ा तस्वीरों को एक वीबो यूज़र ने साझा की है। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी ITHome ने दी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »