Huawei P30 Pro में हो सकते हैं चार रियर कैमरे, हुवावे पी30 की तस्वीरें लीक

Huawei P30 Pro और हुवावे पी30 की कथित तस्वीरें लीक हो गई है।

Huawei P30 Pro में हो सकते हैं चार रियर कैमरे, हुवावे पी30 की तस्वीरें लीक

Huawei P30 Pro में हो सकते हैं चार रियर कैमरे, हुवावे पी30 की तस्वीरें लीक

ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरों से लैस हो सकता है Huawei P30
  • 26 मार्च को उठेगा Huawei P30 सीरीज़ से पर्दा
  • Huawei P30 Pro में हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei अगले महीने अपनी Huawei P30-सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। हाल ही में Huawei P30 Pro के कथित ऑफिशियल रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। लीक हुई तस्वीर में हुवावे पी30 प्रो स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट नजर आ रहे हैं। साथ ही इस बात का भी संकेत मिला है कि Huawei P30 Pro स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पतले बेजल और वाटरड्रॉप नॉच है।

इसके अलावा Huawei P30 के कथित रेंडर भी लीक हुए हैं। लीक हुई तस्वीर में हैंडसेट के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिल रही है। Huawei प्रोडक्ट मैनेजर ने P30 Pro द्वारा क्लिक कैमरा सैंपल फोटो को साझा किया था। पिछले साल दिसंबर में लीक हुए Huawei P30 Pro के केस रेंडर से इस बात का पता चला था कि स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा हो सकता है। WinFuture द्वारा शेयर किए हुवावे ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तस्वीरों में Huawei P30 Pro का पिछला हिस्सा नजर आ रहा है।
 
g86jmnuk

Huawei P30 Pro में हो सकता है कर्व्ड डिस्प्ले
Photo Credit: WinFuture

लीक तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन के ऑफिशियल रेंडर हैं। तस्वीर में हुवावे पी30 प्रो स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन और इलेक्ट्रिक ब्लू रंग में ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ दिख रहा है। Huawei P30 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच और फोन के निचले हिस्से में पतले बेजल हैं। कुछ समय पहले लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे पी30 सीरीज़ के स्मार्टफोन 10एक्स लॉसलैस ज़ूम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे।
 
g4ve06ok

Huawei P30 में हैं तीन रियर कैमरे
Photo Credit: WinFuture

Huawei P30 और Huawei P30 Pro स्मार्टफोन के बीच का मुख्य अंतर यह है कि हुवावे पी30 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा सेंसर और हार्डवेयर से संबंधित अधिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। Huawei के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के सीईओ Richard Yu ने हुवावे पी30 प्रो से लिए एक सैंपल फोटो को शेयर किया था।

हुवावे प्रोडक्ट मैनेजर ब्रूस ली ने भी हाल ही में वीबो पर Huawei P30 Pro से खिंची गई चार तस्वीरों को साझा किया था। Huawei P30 सीरीज़ स्मार्टफोन से अगले महीने 26 मार्च 2019 को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान पर्दा उठेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Huawei P30, Huawei P30 Pro, Leica
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »