Huawei P30 को भारत में नहीं लॉन्च किए जाने की संभावना

Huawei P30 Pro के लिए एक खास वेबपेज को Amazon India पर लाइव कर दिया गया है जो इस फोन के जल्द ही लॉन्च होने का टीज़र है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी लंबे समय से हुवावे पी30 प्रो सीरीज़ के भारत में लाए जाने के बारे में दावा करती रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2019 14:36 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने अभी भारत में किसी लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट नहीं भेजा है
  • Huawei P30 Pro को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • Huawei P30 Pro में 6.47 इंच की फुल-एचडी+ ओलेड स्क्रीन है
Huawei P30 Pro के लिए एक खास वेबपेज को Amazon India पर लाइव कर दिया गया है जो इस फोन के जल्द ही लॉन्च होने का टीज़र है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी लंबे समय से हुवावे पी30 प्रो सीरीज़ के भारत में लाए जाने के बारे में दावा करती रही है। लेकिन अब Huawei P30 Pro का खास वेबपेज लाइव करने के अलावा इंट्रेस्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फोन के बारे में अभी भी जल्द ही लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई है। संभव है कि Huawei P30 Pro के लिए अलग वेबपेज लाकर कंपनी ने इशारों में साफ कर दिया है कि Huawei P30 को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। याद रहे कि Huawei ने बीते साल भी Huawei P20 को नहीं लॉन्च किया था, जबकि Huawei P20 Pro और Huawei P20 Lite वेरिएंट भारत आए थे। दूसरी तरफ, गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि इस फोन को अप्रैल महीने की शुरुआत में भारत में लाए जाने की उम्मीद है।

हुवावे पी30 प्रो के अलग वेबपेज को अमेज़न इंडिया पर लाइव कर दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट ने इस पेज पर नोटिफाई मी बटन को भी लाइव किया है। इस फोन में रुचि दिखाने वाले प्रशंसकों से रजिस्ट्रेशन लिया जा रहा है। ऐसा लगता है कि नए वेबपेज के ज़रिए कंपनी भारतीय मार्केट में पी30 प्रो वेरिएंट को लाने और हुवावे पी30 को नहीं लॉन्च करने की ओर इशारा दे रही है। बीते साल Huawei ने Huawei P20 Pro और Huawei P20 Lite को भारतीय मार्केट में उतारा था। लेकिन हुवावे पी20 को नहीं। संभव है कि इस साल भी कंपनी पुरानी रणनीति को अपनाए।

गौर करने वाली बात है कि Huawei ने अभी भारत में किसी लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट नहीं भेजा है। हालांकि, Gadgets 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कंपनी Huawei P30 Pro को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

याद रहे कि हुवावे पी30 सीरीज़ से बीते महीने पेरिस में पर्दा उठाया गया था। Huawei P30 Pro बड़ी बैटरी, लंबी स्क्रीन, अतिरिक्त टीओएफ सेंसर और 512 जीबी तक स्टोरेज से लैस है।
Advertisement
 

Huawei P30 Pro स्पेसिफिकेशन

हुवावे पी30 प्रो फोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है। डुअल-सिम और डुअल वीओएलटीई कनेक्टिविटी वाले P30 Pro के फ्रंट पैनल पर पतला बेज़ल है।

Huawei P30 Pro में 6.47 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) OLED स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हुवावे ने अपने इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। हुवावे पी30 प्रो में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ माली-जी76 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। किरिन 980 चिपसेट के साथ दो न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPUs) भी हैं। P30 Pro में 8 जीबी रैम और तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- 128 जीबी/ 256 जीबी/ 512 जीबी के साथ।
Advertisement

हुवावे पी30 प्रो में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड हैं। Huawei P30 Pro में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी है। फोन हुवावे की 40 वॉट सुपर चार्ज तकनीक से लैस है।
Advertisement
 
अब बात कैमरा सेटअप की। हुवावे पी30 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप है, 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, 1/1.7 इंच हुवावे सुपर स्पैक्ट्रम सेंसर है और इसका अपर्चर एफ/1.6 है। 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/3.4 है और टाइम-ऑफ-फ्लाइट (TOF) कैमरा है। इसके अलावा यह डुअल ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) से लैस है। आपको कलर टेम्परेचर और फ्लिकर सेंसर भी मिलेगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Huawei P30 Pro फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful 5X optical and 10X hybrid zoom
  • Superb low-light photo quality
  • Lots of storage and RAM
  • Great overall performance
  • Very good battery life
  • Bad
  • Slightly underwhelming display
  • Limited flexibility with EMUI 9.1
  • Optical zoom doesn’t work in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

हइसिलिकन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.