Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Huawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 26 मार्च 2019 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P30 Pro में हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Huawei P30 आ सकता है तीन रियर कैमरों के साथ
  • दो नई स्मार्ट वॉच भी हो सकती है इवेंट में लॉन्च

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Huawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite स्मार्टफोन आज पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाएंगे। इवेंट की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे CET (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) होगी, इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। अगर लीक रिपोर्ट की माने तो Huawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite के साथ Huawei आज इवेंट के दौरान दो नई स्मार्ट वॉच, वायरलैस चार्जिंग पैड और स्मार्ट स्पीकर से भी पर्दा उठा सकती है।
 

Huawei P30 Series लॉन्च टाइम, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

जैसा कि हमने आपको बताया कि हुवावे के पेरिस में आयोजित इवेंट की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे CET (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक मोबाइल यूट्यूब चैनल पर होगी। लाइव स्ट्रीमिंग लिंक को लाइव कर दिया गया है, आप चाहें तो रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। इवेंट शुरू होने के बाद आप खबर में एम्बेड किए लिंक में दिए प्ले बटन पर क्लिक करके भी लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।

 

Huawei P30 सीरीज़ की  कीमत (उम्मीद)

हुवावे पी30 सीरीज़ की कीमत कई बार लीक हो चुकी है। लेकिन हाल ही में सामने आई अमेज़न (Amazon) लिस्टिंग से पता चला था कि हुवावे पी30 प्रो (Huawei P30 Pro) के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,024 यूरो (लगभग 80,000 रुपये) हो सकती है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 यूरो (लगभग 78,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 यूरो (लगभग 86,000 रुपये) हो सकती है।

एक अन्य लीक से हुवावे पी30 (Huawei P30) की कीमत सामने आई थी। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 749 यूरो (लगभग 58,500 रुपये) हो सकती है। हुवावे पी30 लाइट (Huawei P30 Lite) की कीमत से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

Huawei P30 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

हुवावे पी30 (Huawei P30) और हुवावे पी30 प्रो (Huawei P30 Pro) में किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड पाई (Android Pie) के साथ आ सकते हैं। Huawei P30 Pro में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ कर्व्ड एज और वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ Huawei P30 में कर्व्ड डिस्प्ले नहीं होगी।

Huawei P30 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है, 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। चौथा सेंसर टाइम-ऑफ-फ्लाइट कैमरा हो सकता है। Huawei P30 में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर हो सकता है।
Advertisement

Huawei P30 Pro में जान फूंकने के लिए 4,200 एमएएच की बैटरी तो वहीं, Huawei P30 में 3,650 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इवेंट के दौरान Huawei P30 Lite को भी उतारा जा सकता है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। Huawei Watch GT Active और Huawei Watch GT Elegant से भी इवेंट के दौरान पर्दा उठाया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

हइसिलिकन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful 5X optical and 10X hybrid zoom
  • Superb low-light photo quality
  • Lots of storage and RAM
  • Great overall performance
  • Very good battery life
  • Bad
  • Slightly underwhelming display
  • Limited flexibility with EMUI 9.1
  • Optical zoom doesn’t work in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  2. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  4. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  5. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  6. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
  7. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
  8. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
  10. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.